newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

International Yoga Day 2023: योगा करते हुए आप भी तो नहीं करते ये काम?, वरना भुगने पड़ेंगे नुकसान

International Yoga Day 2023: कई बार अंजाने में लोग योग करते हुए ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ता है। अगर आप भी योग करते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं योग करते हुए आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

नई दिल्ली। फिट और स्वस्थ शरीर की चाहत हर किसी को होती है। कई लोग इसके लिए जिम जाते हैं। जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं है या फिर जो बाहर जाना पसंद नहीं करते वो लोग घर पर ही योग के सहारे खुद को फिट रखते हैं। हालांकि कई बार अंजाने में लोग योग करते हुए ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ता है। अगर आप भी योग करते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं योग करते हुए आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

International Yoga Day 2023

फायदे ही नहीं योग के हैं कई नुकसान

योग वैसे तो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही बीमारियां भी दूर रहती हैं लेकिन वो कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा तो भोजन भी सही नहीं होता। ठीक उसी तरह योग भी अगर जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से किया जाए तो इससे नुकसान ही होते हैं। अब चलिए जानते हैं आपको कौन सी सावधानियों को बरतना है…

पहला नियन

इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी चीज एकदम से शुरू नहीं करनी चाहिए। आपने अगर नया-नया योग करना शुरू किया है तो कोशिश करें कि शुरुआत आसान योग से हो। शुरुआत में ही ज्यादा कठिन योग करने से शरीर को नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आपको कई तरह की परेशानियां भी अंदरूनी स्तर पर हो सकती है। ऐसे में आसान और कम समय के योग से शुरुआत करें और बाद में इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।

दूसरा नियम

इस बात का ख्याल रखें कि योग तभी फायदा पहुंचाएगा जब आप इसे सही ढंग से करेंगे। अगर आप गलत तरीके से योग करते हुए शरीर को स्ट्रेच करते हैं तो इससे आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान ही होते हैं। आपके शरीर में चोट या घाव भी इससे हो सकता है। इसके अलावा अगर आप पीरियड्स, प्रेगनेंसी और गंभीर रोग का सामना कर रहे हैं तो भी आपको योग करने से बचना चाहिए।

International Yoga Day 2023

तीसरा नियम

अगर आप पाचन संबंधी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो भी आपको योग करने से पहले संबंधी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह ले लेनी चाहिए। कोशिश करें कि योग करने से कुछ समय पहले तक और कुछ समय बाद तक न खाएं।

चौथा नियम

कई लोग ऐसे होते हैं जो कि पहले भर पेट खाना खा लेते हैं और फिर योग करने बैठ जाते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। योग खाली पेट ही करना चाहिए। खाना खाने के बाद योग करने से उल्टी हो सकती है साथ ही सांस लेने में भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

International Yoga Day

पांचवा आखिरी नियम

इस बात का भी ख्याल रखें कि कभी भी योग करने के तुरंत न नहाएं। कुछ समय रुक कर नहाएं। योग करने से शरीर गर्म हो जाता है और गर्मी के बाद एक दम से अगर आप नहाते हैं तो इससे आपको ठंड लग सकती है। इसलिए कोशिश करें की नहाने के बाद कुछ समय रुक कर ही नहाएं।