newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Children’s Day 2021: पंडित नेहरू के जन्‍मदिन पर क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानें इतिहास और महत्‍व

Children’s Day 2021: देश में आज चिल्‍ड्रेंस डे यानी बाल दिवस मनाया जा रहा है। 14 नवंबर को हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मिदन के दिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली। देश में आज चिल्‍ड्रेंस डे यानी बाल दिवस मनाया जा रहा है। 14 नवंबर को हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मिदन के दिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस साल उनकी 132वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। बच्चों द्वारा उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। चाचा नेहरु ने बच्चों की शिक्षा पर काम किया। जिससे भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाए। वो बच्चों को राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे।

बाल दिवस का इतिहास

पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन से पहले भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व बाल दिवस के रूप में इसी दिन को चिन्हित किया गया था। उनकी मृत्यु के बाद से उनकी जयंती को देश में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था। 1964 में नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में चिह्नित करने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

बाल दिवस महत्‍व

पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसको अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना भी है।