newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का दौरा रद्द होने के बाद बौखलाए अफरीदी, कहा-पढ़े लिखे देश भारत को फॉलो न करें

पाक के कुछ पूर्व दिग्गज इसके लिए भारत पर निशाना साध रहे हैं। इनमें वहां के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं। अक्सर भारत के खिलाफ निगेटिव कमेंट करने वाले अफरीदी ने इस बार भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है।

नई दिल्ली। हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया था। जिसके बाद अब पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। पाक के कुछ पूर्व दिग्गज इसके लिए भारत पर निशाना साध रहे हैं। इनमें वहां के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं। अक्सर भारत के खिलाफ निगेटिव कमेंट करने वाले अफरीदी ने इस बार भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है।

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के फैसले के पीछे भारत का हाथ- अफरीदी

शाहिद अफरीदी का कहना है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के इस फैसले के पीछे कहीं न कहीं भारत का हाथ है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पढे-लिखे देश भारत को फॉलो न करें और अपने फैसले खुद करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई एक देश हमारे खिलाफ है तो इसका मतलब ये नहीं कि बाकी देश भी उसे फॉलो करें।

shahid afridi

इसके अलावा अफरीदी ने कहा कि एक बार भारत दौरे से पहले पाक की टीम को भी धमकियां मिली थी। इसके बावजूद PCB ने हमें दौरे पर जाने को कहा और हम गए भी। क्रिकेट का इस्तेमाल संबंधों को बेहतर करने के लिए होना चाहिए।

न्यूजीलैंड को लेकर कही ये बात

न्यूजीलैंड द्वारा पाक दौरान रद्द करने पर अफरीदी भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर न्यूजीलैंड को धमकी मिली थी, तो उन्हें इससे जुड़ी जानकारी पाकिस्तान के साथ शेयर करनी चाहिए थे। उन्होंने एकतरफा तरीके से दौरा रद्द करने का फैसला किया। जो माफ करने लायक नहीं है।

अफरीदी ने दावा किया- ‘न्यूजीलैंड की टीम को पूरी सुरक्षा दी गई थी। वहां के सिक्युरिटी ऑफिशियल्स ने दौरे से पहले पूरा जायजा लिया था और वे इससे खुश भी थे। इसलिए समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उन्होंने दौरा रद्द करने का फैसला क्यों किया।’