newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cricket Team: गांगुली को लेकर धोनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों हैं बेहद खास

Cricket Team: सौरव गांगुली के आखिरी इंटरनेशनल मैच के दौराम धोनी ने उन्हें कुछ देर के टीम की कमान सौंप दी थी। वहीं गांगुली के एक फैसले की वजह से ही धोनी का करियर अलग दिशा में चला गया था। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच सीरीज में गांगुली ने धोनी को तीसरे नंबर पर मैच खेलने की सलाह दी थी।

नई दिल्ली। भारत टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली को अक्सर साथ देखा जाता है। कहा जाता है कि दोनो के बीच काफी खास रिश्ता है। दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान भी बहुत करते है। अभी हाल में खबर आई थी कि सौरभ गांगुली ने धोनी के बिना मैच खेलने से भी मना कर दिया था। आपको बता दें कि धोनी ने गांगुली की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं, गांगुली ने गांगुली की कप्तानी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसी बीच धोनी ने सौरव गांगुली के व्यक्तित्व को लेकर भी काफी बड़ा खुलासा किया है।

dhoni

सौरव को लेकर गांगुली ने किया खुलासा

सौरव गांगुली के बारे में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था, ‘वो जैसे लाइव टीवी पर दिखते हैं, वैसे वो नहीं है। वो ड्रेसिंग रूम में आक्रामक नहीं हैं, वो बेहद ही नम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं। और उनकी यही खूबी उन्हें बेहद खास बनाती है’। बता दें कि मैच के दौरान मैदान में सौरव गांगुली को अक्सर आक्रमक देखा गया है। वहीं कैमरे पर भी उनका असली स्वभाव कभी लोगों के सामने नहीं आया है।

ganguly-dhoni

बता दें कि सौरव गांगुली के आखिरी इंटरनेशनल मैच के दौराम धोनी ने उन्हें कुछ देर के टीम की कमान सौंप दी थी। वहीं गांगुली के एक फैसले की वजह से ही धोनी का करियर अलग दिशा में चला गया था। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच सीरीज में गांगुली ने धोनी को तीसरे नंबर पर मैच खेलने की सलाह दी थी। इस मैच में धोनी ने 148 रन की पारी खेली थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि इस पारी के बाद धोनी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर पाने में सफल रहे।