newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shane Warne Death: नहीं रहे ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ डालने वाले शेन वॉर्न, सोशल मीडिया पर फैंस ऐसे जता रहे हैं दुख

Shane Warne Death: वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।

नई दिल्ली। खेल जगत के लिए शुक्रवार का दिन इतना शोकाकुल रहेगा। ये किसी ने भी नहीं सोचा था। एकाएक एक ऐसी खबर सामने आ जाएगी कि खिलखिलाते चेहरे पल भर में ही उदास हो जाएंगे। इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। लेकिन जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न के निधन की खबर सामने आई, तो सभी को मानो गहरा झटका लगा। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि अब उनके अजीज खिलाड़ी उनके बीच नहीं रहे। 52 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन हार्ट अटैक से थाईलैंड में हुआ। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके निधन से अपना शोक बयां कर रहे हैं। हम आपको लोगों द्वारा बयां किए गए शोक भरे पोस्टों के बारे में सब कुछ बताएंगे, लेकिन उससे पहले हम आपको उनके क्रिकेट के अब तक रहे सपर के बारे में सब कुछ तफसील से बताए चलते हैं।

Shane Warne

तो आपको बताते चलें कि 1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों को मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने साल 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। तो यह रहा उनका अब तक शानदार सफर।  वहीं, सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं ।आइए, आपको हम आपको कुछ ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों के शोक  भरे अल्फाजों के बारे में बारे में बताए चलते हैं।

 सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया