newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shivam Dubey marriage: क्रिकेटर शिवम दुबे बंधे शादी के बंधन में, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई में रचाई शादी

Shivam Dubey marriage: इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे (Shivam Dubey) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई के निजी समारोह में शादी रचाई। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे (Shivam Dubey) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई के निजी समारोह में शादी रचाई। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। जब से उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

shivam dubey

शिवम दुबे ने अपनी शादी की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जस्ट मैरिड 16-07-2021।’ शिवम दुबे द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में वो अपनी वाइफ अंजुम खान को अंगूठी पहना रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में शिवम और अंजुम दुआओं में हाथ उठाए हुए हैं। दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि शिवम दुबे आईपीएल-2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल के टलने तक 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 117.88 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए। हालांकि गेंदबाजी में वो फ्लॉप रहे। उनके नाम एक भी विकेट नहीं रहा।

ओवरऑल शिवम दुबे ने आईपीएल में 21 मैच खेले हैं और 314 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं। उनके क्रिकेट डेब्यू की बात करें तो उन्होंने नवंबर 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 13 T20I और एक ODI खेला है। इस ऑलराउंडर के नाम T20I में 136.36 के स्ट्राइक रेट से 105 रन हैं।