newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022, Day 4 Updates: टेबल टेनिस में आया गोल्ड तो वेटलिफ्टिंग में ठाकुर ने दिलवाया सिल्वर

CWG 2022: भारत के तरफ से इस साल 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पांचवा दिन है।

नई दिल्ली। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को पांचवा दिन है। बीते चार दिन भारत के लिहाज से सही रहे। भारत के वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल देश के नाम किए, जिसमें से 3 गोल्ड मेडल हैं। इसके अलावा तो पदक जूडो में आए हैं। इस हिसाब से राष्ट्रमंडल खेलों की चार दिनों की समाप्ती के बाद भारत की झोली में 9 मेडल आ चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। इसकी शुरुआत 28 जुलाई से हुई थी, जबकि समापन 8 अगस्त को होगा। भारत के तरफ से इस साल 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पांचवा दिन है। उम्मीद है कि आज भी भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश की झोली में और ज्यादा पदक डालने का काम करेंगे। तो आइए अब जानते हैं आज के दिन का अपडेट।

08.40, 2 अगस्त 2022

टेबल टेनिस में गोल्ड 

भारत ने फाइनल मैच में सिंगापुर को 3-1 से हराया। भारत के लिए डबल्स में साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए योंग इजाक क्वेक और यू एन कोएन पैंग को हराया। मेन्स सिंगल्स के मुकाबले में हरमीत देसाई ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल दिला दिया।

विकाश ठाकुर का सिल्वर वजन 

वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में एक और मेडल आ चुका है। विकास ठाकुर ने 96 किग्रा में भारत के नाम सिल्वर मेडल किया है।

06.58, 2 अगस्त 2022

भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास 

आज भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आपके लिए इस वक्त की बड़ी खबर है कि पहली बार भारतीय इतिहास में लॉन बॉल में भारतीय महिलाओं ने गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

06.43, 2 अगस्त 2022

भारतीय महिला लॉन टीम स्वर्ण की तरफ 

लॉन बॉल के फाइनल में एंड 12 में दक्षिण अफ्रीका ने दो अंक हासिल करके स्कोर 10-10 की बराबरी पर पहुंचा दिया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने शानदार वापसी करते हुए एंड 13 दो अंक बढ़त एक बार फिर से हासिल कर मैच में अपने आप को मजबूद स्तिथि पर ला कर खड़ा कर दिया।

महिलाओं के लॉन बॉल फाइनल में एंड 12 में दक्षिण अफ्रीका ने दो अंक हासिल कर स्कोर को 10-10 की बराबरी पर पहुंचा दिया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एंड 13 में शानदार वापसी की और मैच दो अंकों की बढ़त फिर से हासिल कर ली। इस तरह स्कोर भारत के पक्ष में 12-10 हो गया है।

04.07, 2 अगस्त 2022

मनप्रीत कौर पहुंची फाइनल में 

गोलाफेंक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मनप्रीत कौर ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। कौर ने 16.78 मीटर तक गोला फेक कर अपनी जगह फाइनल में पक्की की।

04.04, 2 अगस्त 2022

पूनम यादव हुई बाहर 

वेटलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूनम यादव 76 किलोग्राम वर्ग से बाहर हो गई हैं। क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में जज ने उनको खारिज कर दिया था।

03.02, 2 अगस्त 2022

तीसरे प्रयास में सफल हुई पूनम 

98 किलोग्राम भारवर्ग में पूनम यादव सफल हुई

02.52, 2 अगस्त 2022

पूनम यादव पहले प्रयास में हुई असफल 

आज के पहले स्नेच में उन्होंने 95 किलोग्राम वेट उठाया और पहले प्रयास में वह नाकामयाब रही। लेकिन दूसरे प्रयास में वह सफर रही। हांलाकि उस दौरान वो ज्यादा खुश नजर नहीं आई।

02.25, 2 अगस्त 2022

पूनम यादव का चल रहा है मुकाबला

भारत की तरफ से महिला वेटलिफ्टिंग की 76 किग्रा भारवर्ग में पूनम यादव मैदान पर हैं। इस दौरान वो पदक के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। बता दें कि पूनम ने पहले प्रयास के लिए 95 किलोग्राम के वजन का लक्ष्य रखा है।

 06.59, 2 अगस्त 2022

टेबल टेनिस टीम पहुंची फाइनल में 

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सेमी फाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया है। इसके बाद भारत ने फाइनल नें अपनी जगह पक्की कर ली है। हरमीत देसाई औ साथियान की जोड़ी ने युगल मुकाबले में 11-6, 11-7, 11-7 से जीत दर्ज करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

10.51, 1 अगस्त 2022

पीएम मोदी ने हरजिंदर कौर को दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे भारोत्तलकों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

CWG 2022 5वें दिन का शेड्यूल

तैराकी- पुरुष

200 मीटर बैकस्ट्रोक- हीट दो श्रीहरि नटराज (3.04 बजे, दोपहर)
1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट एक- अद्वैत पेज – (4.10 बजे, दोपहर)
1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट दो- कुशाग्र रावत – (4.28 बजे, शाम)

कलात्मक जिमनास्टिक- पुरुष

वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल – (5.30 बजे, शाम)

पैरलेल बार- फाइनल – (सैफ तंबोली – 6.35 बजे, शाम )

मुक्केबाजी- पुरुष

63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) – प्री-क्वार्टर फाइनल – रोहित टोकस (11.45 बजे, रात )

लॉन बॉल- महिला

फोर स्पर्धा- स्वर्ण पदक मैच – (4.15 बजे, शाम )

पेयर स्पर्धा- पहला दौर – (एक बजे, दोपहर)

ट्रिपल स्पर्धा- पहला दौर – (एक बजे, दोपहर)

पुरुष

सिंगल स्पर्धा- पहला दौर – (4.15 बजे, शाम )

फोर स्पर्धा – पहला दौर – (8.45 बजे, रात)
ट्रिपल स्पर्धा – दूसरा दौर- (8.45 बजे, रात)

हॉकी

महिला पूल ए- भारत बनाम इंग्लैंड – (06.30 बजे,शाम)

एथलेटिक्स- पुरुष

लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर- एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया – (2.30 बजे, दोपहर)
ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर- तेजस्विनी शंकर – (12.03 बजे, रात)

महिला

चक्का फेंक फाइनल- सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों – (12.52 बजे, रात)

स्क्वाश

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला – (8.30 बजे, रात)

पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (9.15 बजे, रात)

वेटलिफ्टिंग- महिला

76 किग्रा- पूनम यादव – (2 बजे, दोपहर)

87 किग्रा – उषा बन्नौर एनके – (11 बजे, रात)

पुरुष

96 किग्रा – विकास ठाकुर – (06.30 बजे, शाम)