newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India vs SA, T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के सामने पस्त भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया को मिली करारी शिकस्त, 5 विकेट से जीता SA

India vs SA, T20 World Cup 2022: टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में उसने नीदरलैंड को 56 रन से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम को आज अफ्रीका से हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। जिससे की सेमीफाइनल की उसकी दावेदारी पुख्ता बनी रहे।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आज टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला शुरु होने वाला है। टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीत लिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में एक बदलाव किया है। अक्षर पटेल को अफ्रीका के खिलाफ आराम दिया गया है। उनके स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में लिया गया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है और अपना विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी। टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में उसने नीदरलैंड को 56 रन से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम को आज अफ्रीका से हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। जिससे की सेमीफाइनल की उसकी दावेदारी पुख्ता बनी रहे।

अपडेट-  

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से करारी शिकस्त दे डाली है। भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के समक्ष काफी महंगे साबित हुए। डेविड मिलर की 59 रनों की नाबाद पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी है। उधर, भारतीय टीम को पर्थ में मिली यह पहली हार है।

 

एडेन मार्करम 52 के रूप में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लपका कैच।

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। शमी ने बावुमा को पवेलियन भेज दिया है।

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लग गया है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे राइली रुसो आउट हो गए। उन्हें अर्शदीप ने पवेलियन भेज दिया है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया ने पहला झटका दे दिया है। अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजी क्विंटन डि कॉक को पवेलिनय भेज दिया।

दक्षिण अफ्रीका की  शानदार गेंदबाजी के बीच भारतीय टीम ने अपनी विरोधी टीम को 134 रनों का लक्ष्य दिया है।

भारत की तरफ से शानदार पारी खेल रहे सूर्यकुमार यादव  भी आउट हो गए। भारत के लिए यह बड़ा झटका रहा।

भारत को अश्विनी के रूप में सातवां झटका लगा है। अश्विनी अपने विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रही भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। दिनेश कार्तिक आउट हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच खेल रही टीम इंडिया की दुर्गति अब चरम पर है। हालत यह है कि 50 रन पर ही टीम के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। टीम इंडिया अब तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी है।

टीम इंडिया को तीसरा झटका भी लगा है। विराट कोहली भी आउट हो गए हैं।

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया है।

टीम इंडिया को पहला झटका लगा है कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है।

टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो चुकी है। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल मौजदू है।