newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने के बाद कोच शोर्ड मारिन की कबीर खान से हो रही तुलना

Tokyo Olympics: भारतीय महिला टीम ने टोक्यो में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। टीम को पहले तीन मुकाबलों में बड़ी हार मिली थी। टीम को नीदरलैंड्स ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 से और ब्रिटेन ने 4-1 से मात दी थी। ऐसे में लग रहा था कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की और अब सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम की इस जीत के बाद भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन भी काफी खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तुलना फिल्म चक दे इंडिया में एक्टर शाहरूख खान द्वारा निभाए गए किरदार  कबीर खान से हो रही हैं।

शोर्ड मारिन ने ट्वीट कर लिखा, ‘सॉरी फैमिली, मैं बाद में फिर आ रहा हूं’। बता दें, कोच शोर्ड मारिन को ट्वीटर यूजर्र फिल्म चक दे इंडिया में एक्टर शाहरूख खान द्वारा निभाए गए किरदार कबीर खान से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर शोर्ड मारिन को रियल लाइफ करीब खान बोल रहे हैं।

ये पहली बार है जब टीम इंडिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। इस खबर के आते ही देशवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सभी भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दे रहे हैं। टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। जो भारत के लिए बड़ी बात साबित हुई है। खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया टीम तीन बार की ओलंपिक चैंपियन है, जिसे हरा कर भारतीय टीम ने इतिहास बना लिया है। क्योंकि पहली बार भारतीय महिला टीम ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने टोक्यो में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। टीम को पहले तीन मुकाबलों में बड़ी हार मिली थी। टीम को नीदरलैंड्स ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 से और ब्रिटेन ने 4-1 से मात दी थी। ऐसे में लग रहा था कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की और अब सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।