newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

WFI Controversy: IOA ने तीन सदस्यीय एडहॉक समिति का गठन, हाल ही में खेल मंत्रालय ने WFI को किया था सस्पेंड

IOA forms ad hoc committee to oversee matters of suspended WFI: संजय सिंह को कुश्ती संघ का नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहलवानों ने अपना आक्रोश जताया था। इतना ही नहीं भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।  

नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय कुश्ती संघ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को कुश्ती संघ पर 3 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन बनाई है। तीन सदस्यीय कमेटी कुश्ती संघ का ये कामकाज संभालेगी। बता दें कि ओलंपिक एसोसिएशन ने ये कमेटी बनाई है। भूपेंद्र सिंह बाजवा इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे, एमएम सौम्या और मंजुशा कुंवर को सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि खेल मंत्रालय ने कड़ा एक्शन लेते हुए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। खिलाड़ियों के विरोध में मंत्रालय ने यह कार्रवाई की।

साथ ही खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर भी रोक लगा दी। बता दें कि पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद हाल ही में हुए चुनाव संजय सिंह जीत गए और उन्हें कुश्ती संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया। संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है।

पहलवान साक्षी मलिक का संन्यास

संजय सिंह को कुश्ती संघ का नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहलवानों ने अपना आक्रोश जताया था। इतना ही नहीं भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। मीडिया के सामने रूबरू होते हुए साक्षी मलिक इमोशनल हो गई। साक्षी ने कहा कि हमने लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। लेकिन कुश्ती संघ का अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी को बनाया जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।

वहीं बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया। पूनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चिट्ठी भी लिखी थी। इसके अलावा मंगलवार 26 दिसंबर को रेसलर विनेश फोगाट ने अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस करने की घोषणा की।