newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Champions Trophy: ‘जीत तो जीत होवे’…एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, अब सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

Asian Champions Trophy: शुक्रवार का दिन भारत के लिए खेल जगत से अच्छी खबर लाया। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को मात दी। भारत ने पाकिस्तान को मुकाबले में 3-1 से शिकास्त दी। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 2 गोल किए जबकि आकाशदीप सिंह ने 1 गोल दागा।

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन भारत के लिए खेल जगत से अच्छी खबर लाया। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को मात दी। भारत ने पाकिस्तान को मुकाबले में 3-1 से शिकास्त दी। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 2 गोल किए जबकि आकाशदीप सिंह ने 1 गोल दागा। वहीं पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया। इस विजय के साथ भारत के अब 3 मैचों में 7 अंक हो गए। बता दें कि भारत की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9-0 से धूल चटाई थी।


भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट और मीम्स शेयर कर रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स को टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार याद आई है तो वहीं कुछ का कहना है कि भारत ने अपना बदला पूरा कर लिया।