newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Glenn Maxwell’s Marriage: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ‘इंडियन’ शादी- 27 मार्च को लेंगे फेरे, कार्ड पर लक्ष्मी, गणेश का फोटो छपवाया

Glenn Maxwell’s Marriage:अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से विपक्षी खेमे में तहलका मचाने वाले और अपनी करिश्नमाई फिल्डिंग से दर्शकों को दीवाना बना लेने वाले मैक्सवेल 27 मार्च को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कस्तूरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट में यह संकेत दिया है। इसके अलावा कस्तूरी ने उनकी शादी का कार्ड भी शेयर किया है। कार्ड तमिल में छपा नजर आ रहा है, जिसपर भारतीय देवी-देवताओं के फोटो छपे हैं। इसके बाद ये कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से विपक्षी खेमे में तहलका मचाने वाले और अपनी करिश्नमाई फिल्डिंग से दर्शकों को दीवाना बना लेने वाले मैक्सवेल 27 मार्च को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कस्तूरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट में यह संकेत दिया है। इसके अलावा कस्तूरी ने उनकी शादी का कार्ड भी शेयर किया है। कार्ड तमिल में छपा नजर आ रहा है, जिसपर भारतीय देवी-देवताओं के फोटो छपे हैं। इसके बाद ये कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि मैक्सवेल इससे पहले भी भारतीय परिधानों से इंडियन फैंस का दिल जीतते रहे हैं, मैक्सवेल की गर्लफ्रैंड विनी रमन हैं जो पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

glen

कस्तूरी शंकर ने दी जानकारी

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने 12 फरवरी को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को शादी कर रहे हैं, ये शादी तम्ब्रह्म (तमिल-ब्राह्मण) रीति-रिवाज से संपन्न होगी। क्या ईसाई रीति-रिवाज से भी शादी होगी? आपको बधाई ग्लेन और विनी। इसके बाद से शादी का कार्ड खूब वायरल हो रहा है।


भारतीय मूल की हैं विनी रमन

गौरतलब है कि विनी रमन भारतीय मूल की महिला हैं जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं। बता दें कि विनी के परिवार की जड़ें भारत में चेन्नई से जुड़ी हुई हैं, लेकिन विनी का जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ है और वहीं से उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की है। ज्ञातव्य है कि विनी रमन के पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। मैक्सवेल के साथ वे 2017 से ही डेट कर रहीं हैं, फरवरी 2020 में उन्होंने सगाई की थी, अब वे 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

vini

अभी श्रीलंका में खेल रहे हैं मैक्सवेल

बता दें कि ग्लेन की टीम यानी ऑस्ट्रेलिया अभी श्रीलंका के दौरे पर पर है जहां पांच टी-20 मैचों की शृंखला चल रही है। सीरीज में अब तक दो मैच हो चुके हैं जिसमें कंगारूओं की टीम विजयी रही है। हालांकि, मैक्सवेल का फॉर्म कुछ अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने अभी तक खेले कुल दो मैचों में 22 रन ही बनाए हैं।