newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: मीराबाई ने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में जीता रजत, बधाइयों का तांता

Tokyo Olympics: मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन ही पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर देश से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।

टोक्यो। मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन ही पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर देश से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है। मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

mirabai chinu silver medal

मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया। होउ ने कुल 210 किग्रा वजन उठाया। इसमें 94 किलो स्नैच तथा 116 किलो क्लीन तथा जर्क में शामिल है। इस वर्ग में होउ ने ओलंपिक रिकार्ड कायम किया। इंडोनेशिया की एइसा विंडी चैंतिका ने 194 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता।

मीराबाई की इस सफलता पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

चानू के पदक जीतते ही राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “इससे सुखद शुरूआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत उत्साहित है। मीराबाई का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीराबाई को बधाई दी है।

किरण रिजूजी ने ट्वीट कर लिखा- ‘कहा कि भारत ने ओलंपिक में पहला पदक जीता। मीराबाई चानू ने 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीता और भारत को गौरवान्वित किया।’

अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विश कर कहा- शुभकामनाएं मीरा बाई, भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक है। हर भारतीय को आप पर गर्व है।

बॉलीवुड से आए रिएक्शन

vishal

खेल जगत से आए रिएक्शन