newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अगले हफ्ते तक जारी की जा सकती हैं ओलम्पिक की नई तारीखें

टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने शनिवार को कहा है कि स्थगित किए गए ओलम्पिक खेलों की नई तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है

टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने शनिवार को कहा है कि स्थगित किए गए ओलम्पिक खेलों की नई तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है।

Switzerland IOC

मोरी ने निप्पोन टेलीविजन पर एक कायक्रम के दौरान कहा कि 2021 में होने वाले ओलम्पिक खेल जून से सितंबर के बीच में खेले जा सकते हैं। मोरी ने कहा, “मैं अगले सप्ताह के अंत तक हमारे मिलकर विचार करने के बाद कुछ कहूंगा।”

olympic tourch

मोरी ने 33 अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों को लिखे पत्र में कहा है कि खेलों को स्थगित करने के कारण पड़ने वाले अतिरिक्त खर्च को टाला नहीं जा सकता और इससे निकलना एक चुनौती होगा। उन्होंने कहा कि यह खर्च कौन वहन करेगा यह फैसला करना बड़ी चुनौती होगा। यह पत्र अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की वेबसाइट पर भी मौजूद है।

IOC

आईओसी और जापान सरकार ने कोरोनावायरस के चलते मिलकर इसी साल होने वाले ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए टालने का फैसला लिया है।