newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खेल रत्न के लिए रोहित और विनेश सहित दो अन्य के नाम की सिफारिश

खेल रत्न(Khel Ratna) के अलावा समिति द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार(Arjun Puraskar),ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के नामों की भी घोषणा करेगी।

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की गई है। रोहित के अलावा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, टेबल टेनिस चैम्पियन मानिका बत्रा और 2016 रियो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थांगावेलू के नाम की भी सिफारिश की गई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक हुई, जिसमें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Rohit Sharma
रोहित ने 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए थे। वहीं, विनेश, एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई किया है। विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।

Manika
महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह 2018 एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।

पैरालंपिक खिलाड़ी मरियप्पन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

Rohit Sharma Manika Vinesh
खेल रत्न के अलावा समिति द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार,ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के नामों की भी घोषणा करेगी। ये पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं।