newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mohammad Rizwan : टी20 विश्वकप से पहले धर्मगुरु बने पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, न्यूजीलैंड की मस्जिद में दिया भाषण

Mohammad Rizwan : दरअसल मैच से ब्रेक के बीच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिद में पाकिस्तानी खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।मैच की शुरुआत से पहले मोहम्मद रिजवान ने यहां आए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, ‘अल्लाह के सिवा कोई रब पालने वाला नहीं है।’

न्यूजीलैंड। इस महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने वाली है। लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज़ खेल रही है। न्यूजीलैंड में खेली जा रही इस टी-20 सीरीज में पाकिस्तान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ खेल रहा है। लेकिन इसी सीरीज की बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान अचानक मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। मोहम्मद रिजवान ने सीरीज के बीच न्यूजीलैंड की मस्जिद में भाषण दिया है। जिसमें वो अल्लाह की बात करते हुए ऐसी बात बोल देते हैं कि कुछ लोग उनकी इस बात से नाराज हैं।

दरअसल मैच से ब्रेक के बीच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिद में पाकिस्तानी खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।मैच की शुरुआत से पहले मोहम्मद रिजवान ने यहां आए लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि, ‘अल्लाह के सिवा कोई रब पालने वाला नहीं है।’ अब सोशल मीडिया पर रिजवान का इस भाषण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की आवाम रिजवान के भाषण की तारीफ कर रहे हैं। इस भाषण के बाद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर को कुरआन भी तोहफे में दी है।

लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है, जब रिजवान को खेल के दौरान कुरान या इस्लाम से जुड़े कामों में शामिल पाया गया है। रिजवान इससे पहले भी मैच के दौरान नमाज अदा करके सबको चौंका चुके हैं। कुरान पढ़ते हुए उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्हें टीम की बस में कुरान पढ़ते देखा गया था।

मोहम्मद रिजवान के साथ पाकिस्तान की टीम के कई खिलाड़ी मस्जिद पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुआ की और स्थानीय लोगों से भी मिले। रिजवान ने इस दौरान कहा कि अल्लाह के सिवा कोई पालने वाला नहीं है। रिजवान का यह भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।आपको बता दें कि, इस ट्राई सीरीज़ के बाद पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच रविवार को 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाने वाला है।