newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रोनाल्डो ने तोड़ा लॉकडाउन नियम, स्टेडियम में ट्रेनिंग करते करते नजर आए

कोविड-19 महामारी के चलते पुर्तगाल में लॉकडाउन एक मई तक के लिए लगा हुआ है। इस महामारी को देखते हुए दुनिया भर में फुटबॉल से जुड़े तमाम टूर्नामेंट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते पुर्तगाल में लॉकडाउन एक मई तक के लिए लगा हुआ है। इस महामारी को देखते हुए दुनिया भर में फुटबॉल से जुड़े तमाम टूर्नामेंट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लॉकडाउन में नियम को ताख पर घरेलु मैदान में अभ्यास करते हुए देखा गया।

खबरों के मुताबिक, पुर्तगाल केस्थानीय अधिकारियों ने रोनाल्डो को सलाह दी है कि लॉकडाउन नियमों को लेकर उन्हें कोई विशेषाधिकार नहीं है। मेडिरा के स्वास्थ्य सचिव पेड्रो रामोस ने कहा, ‘रोनाल्डो को अभ्यास की कोई विशेष अनुमति नहीं है। रोनाल्डो को सभी नागरिकों की तरह नियमों का सम्मान करना चाहिए।

Cristiano Ronaldo

रामोस ने कहा, ‘रोनाल्डो को कोई विशेष अधिकार नहीं था क्योंकि वह हम सभी के समान हैं। हम सभी एक ही महामारी का सामना कर रहे हैं।’ रोनाल्डो को साथी खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय घरेलू मैदान में अभ्यास करते देखा गया था।

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया में किसी भी तरह का कोई खेल आयोजन नहीं किया जा रहा है। इस बीच रोनाल्डो अगर नियम तोड़कर अभ्यास कर रहे हैं तो इससे गलत संदेश जाएगा क्योंकि वो कईयों के आईडल हैं।