newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sakibul Gani, Ranji Trophy 2022: रणजी डेब्यू में बिहार के साकिबुल गनी की धमाकेदार पारी, तिहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sakibul Gani, Ranji Trophy 2022: युवा साकिबुल गनी ने मिजोरम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। बिहार रणजी की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलते हुए अब साकिबुल गनी तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साकिबुल गनी ने रणजी के दूसरे दिन उन्होंने 341 रन की झड़ी लगाई।

नई दिल्ली। रणजी ट्राफी के नए सीजन के पहले चरण में बिहार के साकिबुल गनी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। युवा साकिबुल गनी ने मिजोरम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। बिहार रणजी की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलते हुए अब साकिबुल गनी तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साकिबुल गनी ने रणजी के दूसरे दिन उन्होंने 341 रन की झड़ी लगाई।

sakibull gani..

दरअसल, रणजी ट्राफी के पहले चरण के दूसरे दिन बिहार और मिजोरम के बीच मुकाबला चल रहा था। ये मुकाबला अब इतिहास पन्नों में दर्ज हो गया है। क्योंकि इसी मुकाबले में महज 22 साल के साकिबुल ने बिहार की तरफ से पहली बार तिहरा शतक जमाया। मिजोरम के खिलाफ जारी इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने साकिबुल के इस तिहरे शतक और बाबुल कुमार के दोहरे शतक के दम पर 650 रनों का स्कोर पार किया।

sakibull gani....

साकिबुल ने रचा इतिहास

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे बिहार की टीम के लिए साकिबुल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 341 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपनी इस पारी के दौरान 56 चौके और 2 छक्के जड़े। साकिबुल ने महज 405 गेंद का सामना करते हुए ये स्कोर खड़ा किया। साकिबुल से पहले दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने अपने फर्स्टक्लास डेब्यू पर इस तरह का तिहरा शतक नहीं जड़ा है।

बिहार की तरफ से पहला तिहरा शतक

साकिबुल के इस कारनामे के बाद अब ये रणजी ट्राफी में बिहार की तरफ से जमाया गया पहला तिहरा शतक बन गया है। इससे पहले साल 1967 में आनंद शुक्ला ने नाबाद 241 रन बनाए थे। ये बल्लेबाज साकिबुल का पहला पहला प्रथम श्रेणी मैच था और पहले ही मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।