newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Caption Cool: महेंद्र सिंह धोनी के इस शॉट पर फिदा है सौरव गांगुली

Happy Birthday caption cool: गांगुली ने कहा, “मेरे लिए तो साल 2011 में जब भारतीय टीम ने विश्व कप को जीता वो सबसे बड़ा दिन था। महान एमएस धौनी और उनका वह शॉट जो आखिरी गेंद पर लगाया गया छक्का कमाल था। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही यादगार बनकर रहेगा। वो पल क्या शानदार था।”

नई दिल्ली। कैप्टन कूल के नाम से मशहूूर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार हैं। महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी के बदौलत आईसीसी (ICC) के तीन बड़े खिताब भारत के नाम किए हैं। वेसे तो कैप्टन कूल की कई ऐसी यादगार जीत हैं जो एक से बढ़कर एक हैं लेकिन धोनी द्वारा किया गया एक कमाल पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए भी बेहद खास है।

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में विजयी छक्का

सौरव गांगुली के लिए महेंद्र सिंह धोनी द्वारा साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की जीत खास है। कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान गांगुली ने धोनी द्वारा मिली जीत को याद करते हुए कहा कि वो उस दिन को भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ा दिन मानते हैं जब धोनी के फाइनल में लगाए गए विजयी छक्के ने जीत दिलाई थी। यही नहीं सौरव गांगुली, धोनी का श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाए गए विजयी छक्के को भी भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार शॉट मानते हैं। गांगुली ने कहा, “मेरे लिए तो साल 2011 में जब भारतीय टीम ने विश्व कप को जीता वो सबसे बड़ा दिन था। महान धोनी और उनका वह शॉट जो आखिरी गेंद पर लगाया गया छक्का कमाल था। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही यादगार बनकर रहेगा। वो पल क्या शानदार था।”

MS Dhoni

आगे उन्होंने कहा, “मुझे याद है मैं वानखेड़े में उस रात को मौजूद था और धौनी को देखने के लिए कमेंट्री बॉक्स से बाहर निकलकर आ गया था। कैसे टीम पूरे मैदान के चारो तरफ घूम रही थी। साल 2003 में जिस टीम की कप्तानी मैं कर रहा था उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। मैं इस चीज को लेकर बहुत ज्यादा खुश था कि धौनी को यह ट्रॉफी उठाने का मौका मिला।”