नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant Accident) का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि रुड़की लौटते समय उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। इस वक्त ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती हैं।
कहा जा रहा है कि दिल्ली से घर लौटते समय ये हादसा हुआ। ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant Car Accident)की कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई। क्रिकेटर के पैर में चोट लगने की खबर सामने आ रही है। कहा ये भी जा रहा है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
Rishabh Pant Accident : रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार, हादसे के बाद लगी भीषण आग, अस्पताल में भर्ती @RishabhPant17
डॉक्टरों क मुताबिक, पैर में गंभीर चोट। प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। pic.twitter.com/qE0uRN9Zqh
— Amandeep Singh ਅਮਨਦੀਪ ਮਿਂਘ (@singhaman1904) December 30, 2022
पंत की होगी प्लास्टिक सर्जरी, हालत स्थिर
डॉक्टरों के मुताबिक, इस सड़क हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल क्रिकेटर का हालत स्थिर बताई जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी होगी।
क्रिकेटर ऋषभ पंत की जिस कार का मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट हुआ है उसका नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से ग्रामीणों ने कार से पैसे भी उठा लिए।