newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dale Steyn retires: डेल स्टेन के रिटायरमेंट की घोषणा पर मायूस हुए साथी खिलाड़ी

Dale Steyn retires: डेल स्टेन के रिटायरमेंट की घोषणा पर उनके फैंस और साथी खिलाड़ी मायूस हो गए हैं। सभी सोशल मीडिया पर उनके संन्यास पर दुख जता रहे हैं। साथ ही उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामना भी दे रहे हैं।

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मंगलवार को उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। 38 साल के स्टेन ने पिछले साल फरवरी में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उनकी रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से उनके साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

डेल स्टेन ने साल 2004 में अपना डेब्यू किया था। उनके नाम साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में कुल 439 विकेट चटकाए। इसके अलावा स्टेन ने 125 वनडे में 196 विकेट और 47 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 64 विकेट अपने नाम किए।

डेल स्टेन के रिटायरमेंट की घोषणा पर उनके फैंस और साथी खिलाड़ी मायूस हो गए हैं। सभी सोशल मीडिया पर उनके संन्यास पर दुख जता रहे हैं। साथ ही उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामना भी दे रहे हैं।

यहां देखें किसने क्या कहा-