newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asia Cup Final 2023: फाइनल से पहले रोहित-शुभमन के बीच हुई फाइट, कप्तान ने गिल को सरेआम कहा- पागल है क्या..

Asia Cup Final 2023: सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे है। इसके साथ ही ये जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर रोहित से गिल ने क्या बोला। बता दें कि एशिया कप 2023 में रोहित और गिल दोनों ही अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे है। शुभमन गिल ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 121 रन बनाए थे। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला अब से कुछ घंटे के बाद शुरू होने वाला है। 17 सितंबर को पता चल जाएगा कि एशिया कप की ट्रॉफी भारत या फिर श्रीलंका की झोली में जाएगी। बता दें कि टूर्नामेंट में बारिश लगातार विलेन बन चुकी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेल गए मुकाबलों में बारिश लगातार खलल डाल रही है। फाइनल मुकाबले में भी बारिश दर्शकों का मूड खराब कर सकती है। हालांकि कोलंबो में बादल जरूर छाए हुए है लेकिन बारिश अभी तक नहीं हुई है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का एक वीडियो सामने आया है। जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। फैंस इस वीडियो को देखकर हैरान है। दरअसल वीडियो में रोहित शर्मा और गिल को सबके सामने फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे है।

Team India

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा और शुभमन लिफ्ट के सामने बातचीत कर रहे है। इस दौरान गिल कप्तान से ऐसी बात बोल देते है जो कि रोहित शर्मा को पसंद नहीं आती है फिर वो सरेआम सलामी बल्लेबाज को कह देते है कि, ‘मेरे से नहीं होगा, पागल है क्या।’ सोशल मीडिया ये वीडियो अब तहलका मचा रहा है। लोग ये जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर शुभमन गिल ने कप्तान से ऐसा क्या बोल दिया। जिस पर उन्होंने सरेआम डांट लगा दी।

लोगों के रिएक्शन-

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे है। इसके साथ ही ये जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर रोहित से गिल ने क्या बोला। बता दें कि एशिया कप 2023 में रोहित और गिल दोनों ही अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे है। शुभमन गिल ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 121 रन बनाए थे। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा। जबकि 2.30 बजे टॉस किया जाएगा। कोलंबो में बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश 60 फीसदी से अधिक होने के चांस ज्यादा है। जिसकी वजह से बारिश एक बार फिर विलेन बन सकती है। हालांकि इस पिच पर स्पिनर को काफी मदद मिल सकती है। लेकिन तेज गेंदबाज को सर्घष करना पड़ सकता है। इसके अलावा फैंस टीवी पर एशिया कप का फाइनल मुकाबला सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते है। वहीं मोबाइल पर लोगों को डिज्नी हॉट स्टार पर मुफ्त में मैच का लुफ्त उठा सकते है।