newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: ओलंपिक खिलाड़ी ने बताया कैसे कंडोम की मदद से मिला मेडल!, शेयर किया Video

Tokyo Olympics: फॉक्स तीन बार की कैनोन स्लेलम K1 वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक्स में सिल्वर पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक्स में भी फॉक्स ने कांस्य पदक जीता था।

नई दिल्ली। क्या कभी आपने सोचा है कि एक कॉन्डम का इस्तेमाल कायक बोट्स को रिपेयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है शायद नहीं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक कांस्य और रजत पदक विजेता जेसी फॉक्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि बोट्स को रिपेयर करने के लिए कॉन्डम का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें, जेसी फॉक्स, टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी है लेकिन उनके फैंस को ये जानकर हैरानी होगी की ये लोकप्रिय एथलीट कैनो स्लेलम में प्रयोग किए जानी वाली कायक बोट (कश्ती) की मरम्मत के लिए कॉन्डम की इस्तेमाल करती हैं।

फॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया़ है जिसमें ये देखा जा सकता है कि फॉक्स के क्रू का एक सदस्य उनकी बोट को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद वो इसपर कॉन्डम लगाता हुआ नजर आ रहा है। फॉक्स ने इस वीडियो के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आप लोग शायद नहीं जानते होंगे कि एक कॉन्डम को कायक बोट्स को रिपेयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये कार्बन को काफी स्मूद फिनिश देता है”। फॉक्स का ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इसी के सहारे वो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं।

जेसी फॉक्स

बता दें, फॉक्स तीन बार की कैनोन स्लेलम K1 वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक्स में सिल्वर पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक्स में भी फॉक्स ने कांस्य पदक जीता था।