newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boat 2021: चाइनीज ब्रांड से आगे निकला भारतीय ब्रांड Boat, इस सेगमेंट में मिला पहला स्थान

Boat 2021: चौथी तिमाही है जिसमें Boat ने मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। बताया गया है कि कंपनी ने साल-दर-साल 426% की वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि Boat ने 2021 की इस दूसरी तिमाही में कुल TWS Earbuds शिपमेंट में से 37% हिस्सा हासिल किया है।

नई दिल्ली। यदि आप भी TWS Earbuds खरीदने क मन बना रहे हैं तो इंडियन ऑडियो ब्रांड Boat आपके लिए काफी अच्छा प्रोडक्ट लेकर आया है। 2021 की दूसरी तिमाही में ट्रू वायरलेस स्टूडियो मार्केट में लीडर बनकर उभर रहा है। यह जानकारी काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। इस रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है। जिसके मुताबिक यह चौथी तिमाही है जिसमें Boat ने मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। बताया गया है कि कंपनी ने साल-दर-साल 426% की वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि Boat ने 2021 की इस दूसरी तिमाही में कुल TWS Earbuds शिपमेंट में से 37% हिस्सा हासिल किया है।

इस तरह मिली सफलता

समाने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट, कंपनी की आक्रामक मार्केटिंग और वैल्यू फॉर मनी जैसे कारण ही है जिस वजह से कंपनी की निरंतर ग्रोथ हुई है।

Boat TWS Earbuds का कमाल

सामने आई काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट की मानें तो Boat Airdopes 281 Pro, Boat Airdopes 701 और Boat Airdopes 481V2 जैसे बड्स ने इंडियन ट्रू वायरलेस स्टूडियो मार्केट में कंपनी का दबदबा बनाए रखने में बहुत मदद की है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही में Flipkart Big Saving Days Sale में पॉपुलर मॉडल Boat Airdopes 131 के स्टॉक को बढ़ाने की काम भी किया है। वहीं अब भारत में TWS मार्केट ने कुल मिलाकर दूसरी तिमाही में 68% YoY ग्रोथ दर्ज की है। जिसके पीछे मुख्य कारण किफायती कीमत में इंप्रूव्ड फीचर्स वाले नए प्रोडक्ट लॉन्च हैं।

टॉप 5 में आए यह ब्रांड्स

2021 की दूसरी तिमाही में Boat के बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर OnePlus और Realme जैसे ब्रांड्स ने जगह बना ली है। वहीं अब Noise 117% YoY ग्रोथ के साथ चौथे पायदान पर रहा है। इसके साथ ही pTron ने पांचवा स्थान हासिल कर लिया है।