newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देशभर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से और वही उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां

लॉकडाउन के बीच 14 अप्रैल की शाम मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने अब एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिसका नाम विनय दुबे है। आपको बता दें कि विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।