newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपने लोगों पर जुल्म ढा रहा चीन, हॉन्गकॉन्ग में नए सुरक्षा कानून के बाद ऑनलाइन पोस्ट करने पर 4 गिरफ्तार

हॉन्गकॉन्ग में नए सुरक्षा कानून के बाद ऑनलाइन पोस्ट करने पर 4 गिरफ्तार हुए हैं। हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने नए सुरक्षा कानून लागू होने के बाद पहली बार बड़ी गिरफ्तारियां की हैं।

नई दिल्ली। हॉन्गकॉन्ग में नए सुरक्षा कानून के बाद ऑनलाइन पोस्ट करने पर 4 गिरफ्तार हे हैं। हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने नए सुरक्षा कानून लागू होने के बाद पहली बार बड़ी गिरफ्तारियां की हैं।

honkong

प्रशासन के खिलाफ द्रोह के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने का आरोप है। गिरफ्तार सभी लोग युवा हैं और इनकी उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार चार लोगों में एक युवती भी शामिल है।

इन चारों को तीन अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार सभी लोग छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि चारों लोगों के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा था। इसमें हॉन्गकॉन्ग की आजादी की मांग की गई। बता दें, हॉन्गकॉन्ग में अभी हाल में नया सुरक्षा कानून लागू किया गया है।

honkong2

गिरफ्तारी के बारे में सीनियर सुपरिटेंडेंट ली क्ववे-वाह ने समाचार एजेंसी एपी से कहा, उन्होंने (गिरफ्तार लोग) कहा कि वे हॉन्गकॉन्ग रिपब्लिक की स्थापना करना चाहते हैं और इसके लिए वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। सुरक्षा कानून के लिए एक नई यूनिट बनाई गई है जिसमें ली क्वे-वाह वरिष्ठ पद पर तैनात हैं। ली ने कहा कि गिरफ्तार युवाओं ने यह भी बताया कि वे इस काम के लिए हॉन्गकॉन्ग में आजादी समर्थक लोगों को एकजुट करना चाहते हैं।

honkong china

हॉन्गकॉन्ग में नया सुरक्षा कानून 30 जून से अमल में आया है। इसे चीन सरकार ने लागू किया था। चीन सरकार को डर है कि हॉन्गकॉन्ग की स्वायत्ता और आजादी कहीं छिन न जाए क्योंकि इसके खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रहे हॉन्गकॉन्ग को चीन के अधिकार में आने के बाद कहा गया था कि उसे 2047 तक अपना शासन और कानूनी सिस्टम दे दिया जाएगा। लेकिन इसमें कोई संकेत नहीं मिलता देख लोगों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।