newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनियाभर में वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी, 24 घंटे में 85,000 नए केस आए सामने

कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप इस वक्त पूरा विश्व झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी इस वायरस ने 85000 नए लोगों को संक्रमित किया है। तो वहीं 24 घंटे में यह वायरस दुनियाभर में 5300 से ज्यादा लोगों की जान भी ले चुका।

न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप इस वक्त पूरा विश्व झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी इस वायरस ने 85000 नए लोगों को संक्रमित किया है। तो वहीं 24 घंटे में यह वायरस दुनियाभर में 5300 से ज्यादा लोगों की जान भी ले चुका। यूरोप के बाद अब इसके नए हॉटस्पॉट भारत,रूस, ब्राजील जैसे देशों में देखने को मिल रहे हैं।


इस महामारी के चलते हुई मौतों का वैश्विक आंकड़ा 2 लाख 90 हजार के पार चला गया है। वहीं संक्रमितों की संख्या 42 लाख 38 हजार 703 हुई। बता दें मंगलवार को कोरोना के अमेरिका में 22,800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी पिछले 24 घंटे में 1630 के आस पास रही है।

Corona Test
अमेरिका में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस हफ्ते देश में कोरोना के 1 करोड़ टेस्ट करेंगे ताकि जल्दी से लोगों को इलाज मिल सकेगा। इसी के साथ अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या अब 14,08,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं मरने वाले भी 83,400 हो गए हैं।

France Corona Case
सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के डेटा के अनुसार, अमेरिका कुल 13 लाख 58 हजार 901 मामलों और 81 हजार 805 मौतों के साथ महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद संक्रमण के कारण हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में स्पेन, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस का स्थान है।