newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cambodia: कंबोडिया का ग्रैंड डायमंड सिटी होटल बना आग का गोला, 10 लोगों की मौत, 30 बुरी तरह झुलसे

Cambodia: ये भयावह हादसा होटल के कसीनो में हुआ।होटल में हादसा आधी रात को हुआ। जिसके बाद तेजी से आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया

नई दिल्ली। कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में भीषण आग लगने की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। बताया जा रहा है कि होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई,साथ ही 30 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। खबर है कि कई लोग लापता भी हैं जिन्हें ढूंढने का काम किया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक 70 फीसदी आग को बुझा दिया गया है।

आधी रात को लगी होटल में आग

ये भयावह हादसा होटल के कसीनो में हुआ।होटल में हादसा आधी रात को हुआ। जिसके बाद तेजी से आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल ये बात सामने नहीं आई है कि आग कैसे लगी। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारी और होटल में मौजूद लोग 5वीं मंजिल से कूद रहे है। होटल आग के गोले में तब्दील हो चुका है। अभी भी होटल में 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है। अभी तक 53 लोगों को होटल से सही-सलामत निकाल लिया गया है।

जलकर खोखला हो गया होटल

होटल में लगी आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने भी मदद की। उन्होंने फायर ब्रिगेड का साथ दिया। बताया जा रहा है होटल में लगातार 6 घंटे तक आग दहकती रही और होटल के काफी ज्यादा हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। होटल की छत से लेकर दीवार तक खोखली हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है जिसमें होटल जलकर खोखला दिख रहा है।