newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस का कहर : जापान ने 73 देशों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

जापान ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 73 देशों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जिसमें अमेरिका सहित दुनिया के एक-तिहाई से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया ।

टोक्यो। जापान ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 73 देशों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जिसमें अमेरिका सहित दुनिया के एक-तिहाई से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया । जिससे देश में कोरोनवायरस के प्रसार को रोका जा सके। जापान ने अपनी यात्रा चेतावनी को स्तर 3 (संभावित 4 में से) से बढ़ाया, जिसमें किसी भी परिस्थिति में कुछ क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है।

corona virus pic

विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका, कनाडा, दक्षिण कोरिया, चीन, इक्वाडोर, डोमिनिक गणराज्य, चिली, पनामा, ब्राजील, बोलीविया, ब्रिटेन और ग्रीस सहित 49 देशों के लिए मंगलवार को अलर्ट बढ़ाया गया था, जहां जापान उन यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाएगा जो जापानी नहीं हैं।”

इस तरह से जापान ने इसे बढ़ाकर 73 देशों तक कर दिया है, जो दुनिया के एक-तिहाई से अधिक है, जिनमें स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और ईरान शामिल हैं। और सभी लोगों से यात्रा नहीं करने का आग्रह किया। पिछले 14 दिनों में इन देशों की यात्रा करने वाले नागरिक प्रवेश प्रतिबंध के अधीन हैं।

corona kit

जापान में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या कुल 2,665 हुई और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 712 मामले और 11 मौतें डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज से जुड़ी हैं। जापान ने देश और उसके हवाईअड्डों दोनों में पाए जाने वाले मामलों में वृद्धि का अनुभव किया है, जिसमें देश के हवाईअड्डों पर रोजाना 10 से अधिक संक्रमितों की पहचान की जा रही है। सोमवार को, जापान के कुल 87 मामलों में से 51 मामले हवाइअड्डा पर पाए गए।