newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इंडोनेशिया की पूर्व राष्ट्रपति की बेटी का इस्लाम से हुआ मोहभंग, बनीं हिंदू, हर तरफ हो रही चर्चा

former indonesian presidents: दरअसल, यह पूरा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। जी हां.. वही इंडोनेशिया जहां मुस्लिम की आबादी अच्छी खासी है। ऐसा नहीं है कि हिंदू वहां नहीं रहते हैं, रहते हैं, लेकिन  नाममात्र।  वहां हिंदू मंदिर, धर्म स्थल, तीर्थ स्थल सब कुछ हैं।

नई दिल्ली। यूं तो आप हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने वाले कई लोगों से मुखातिब हुए होंगे, लेकिन आपको विरले ही ऐसा कोई दिखा होगा जिसने मुस्लिम धर्म को अलविदा कहकर हिंदू धर्म का दामन थामा हो। आप में से ज्यादातर लोगों ने शायद ही ऐसा कोई मामला देखा होगा जहां किसी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की हो, लेकिन आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में मुसलमान होने के बावजूद भी हिंदू धर्म अपनाने की कहानी के बारे में बताएंगे। इस्लाम धर्म से नाते तोड़कर हिंदू बनने के फैसले की पीछे की वजह आखिर क्या है। आइए, तफसील से जानते हैं सब कुछ।

INDONESIA PRESIDENT DUGHTER

दरअसल, यह पूरा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। जी हां.. वही इंडोनेशिया जहां मुस्लिम की आबादी अच्छी खासी है। ऐसा नहीं है कि हिंदू वहां नहीं रहते हैं, रहते हैं, लेकिन  नाममात्र।  वहां हिंदू मंदिर, धर्म स्थल, तीर्थ स्थल सब कुछ हैं। भारत से भी कई लोग इन धर्म स्थलों के दर्शन करने के लिए वहां जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वहां हिंदुओं की आबादी बहुत कम है। सर्वाधिक संख्या मुस्लिमों की है। लिहाजा अगर इस्लामिक देश कहना गलत नहीं रहेगा। हालांकि यहां कभी कोई धर्मांतरण  या धर्म सताव का मामला सामने नहीं आया है। अधिकांश मौकों पर देश  में स्थिति शांतिपूर्ण ही बनी रहती है।

धार्मिक सताव या उन्माद शायद ही कभी सामने आया हो। अब इंडोनेशिया से खबर है कि वहां की पूर्व राष्ट्रपति की बेटी आज इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म का दामन थाम चुकी है। यकीन मानिए इस खबर ने पूरे देश में तहलका मचा कर रख दिया है। इस्लामिक आलिमों के कान खड़े हो गए हैं कि भला कोई मुस्लिम कैसे हिंदू धर्म  अपना सकता है। खैर ,अब तो पूर्व राष्ट्रपति की बिटिया हिंदू धर्म का दामन थाम चुकी है।आइए, जरा अब पूर्व राष्ट्रपति की बिटिया के बारे में तफसील से जान लेते हैं।

 पूर्व राष्ट्रपति की प्यारी बिटिया

इंडोनेशिया की पूर्व राष्ट्रपति का नाम सुकार्णो है। उन्हीं बेटी सुकार्णोपुत्री आज विधिवत रूप से हिंदू धर्म का दामन थाम चुकी है। वे बाली में विधिवत रूप से हिंदू धर्म का दामन थामेंगी। अरे रूकिए..रूकिए… बाली के बारे में तो जरा जान लीजिए। इंडोनेशिया में बाली एक जगह का नाम है। यहां इंडोनेशिया के कई अन्य जगहों के मुकाबले हिंदुओं की संख्या अच्छी खासी है। काफी संख्या में हिंदू मंदिर व तीर्थस्थल हैं, इसलिए सुकार्णोपुत्री ने यही पर हिंदू धर्म विधिवत रूप से अपनाने का फैसला किया है। सुकार्णोपुत्री के वकील ने मीडिया को बताया कि उन्हें हिंदू धर्म के बारे में काफी जानकारी है। वे आमतौर पर हिंदू शास्त्रों के बारे में अध्ययन करती रहती हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि उनका इस्लाम से मोहभंग हो गया और अब वे हिंदू धर्म अपना चुकीं हैं।