newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi’s Gifts To Biden: उपनिषद से लेकर चावल और तिल, Photos में देखिए पीएम मोदी की तरफ से बाइडेन दंपति को दिए गए गिफ्ट और 10 दान क्या हैं

मोदी ने 1000 पूर्णिमा अपने जीवन में देखने की वजह से बाइडेन दंपति को ये 10 दान दिए हैं। इनके अलावा मोदी ने जो बाइडेन और जिल बाइडेन को उपनिषद की प्रति, हरे रंग का हीरा, भगवान गणेश की मूर्ति, सोने और चांदी के सिक्के, दीया, घी, गुड़ जैसी चीजें भी एक खूबसूरत बक्से में रखकर भेंट के तौर पर दी हैं। ये गिफ्ट और दान अनोखे हैं।

वॉशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन से मिले। इस दौरान बाइडेन दंपति ने पीएम मोदी को कई गिफ्ट दिए। बदले में मोदी ने जो बाइडेन और जिल बाइडेन को दान के रूप में 10 चीजें दीं। इनमें उपनिषद की प्रति भी है। मोदी ने दृष्ट सहस्रचंद्र यानी 1000 पूर्णिमा अपने जीवन में देखने की वजह से बाइडेन दंपति को ये 10 दान दिए हैं। मोदी ने क्या चीजें दान दीं, ये आपको बताएंगे। पहले बताते हैं कि दान की वस्तुओं के अलावा उन्होंने जो बाइडेन और जिल बाइडेन को गिफ्ट में और क्या दिया। मोदी ने राजस्थान के कारीगरों का बनाया चंदन का बक्सा गिफ्ट दिया है। ये चंदन कर्नाटक का है। इसमें पेड़-पौधे और जीव उकेरे गए हैं।

modi biden 2

चंदन के इस बक्से में भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति है। इस मूर्ति को कोलकाता के ऐसे कारीगर परिवार ने बनाया है, जो इस काम को 5 पीढ़ी से करते आ रहे हैं। मोदी ने बाइडेन दंपति को दीया भी गिफ्ट किया है। चांदी से बना ये दीया भी कोलकाता से लिया गया है। मोदी ने गिफ्ट में ताम्रपत्र भी दिया है। ये ताम्रपत्र यूपी में बना है। इसपर एक श्लोक लिखा हुआ है। इसके अलावा मोदी ने बाइडेन दंपति को प्रयोगशाला में बनाया गया हरे रंग का हीरा भी भेंट किया। इस हीरे को मशीन में उस तापमान और दबाव पर बनाया गया है, जैसा धरती के भीतर हीरा बनने के लिए जरूरी होता है।

modi biden 3

इन गिफ्ट के अलावा मोदी ने जो 10 दान की चीजें बाइडेन दंपति को दी हैं, उनके बारे में बताते हैं। गोदान के रूप में पश्चिम बंगाल के कारीगरों का बनाया चांदी का नारियल दिया है। भूदान के प्रतीक स्वरूप मोदी ने मैसूर का चंदन का टुकड़ा, तिलदान के रूप में तमिलनाडु का तिल, स्वर्णदान के रूप में राजस्थान में बना 24 कैरेट का हॉलमार्क किया हुआ सोने का सिक्का, रौप्यदान के तौर पर राजस्थान में बना चांदी का सिक्का, यज्ञदान के तौर पर पंजाब का घी, वस्त्रदान के तौर पर झारखंड का हाथ से बना तसर सिल्क, धान्यदान के रूप में उत्तराखंड का खास चावल, गुड़दान के रूप में महाराष्ट्र का गुड़ और लवणदान के तौर पर गुजरात का नमक बाइडेन दंपति को दिया।

modi biden 4
पीएम मोदी की तरफ से बाइडेन दंपति को दिए गए दान की 10 चीजें।
modi biden 5
प्रयोगशाला में बना हरे रंग का हीरा भी बाइडेन दंपति को गिफ्ट दिया।