newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कई दिनों से बीमार चल रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देंगे अपने पद से इस्‍तीफा

65 साल के आबे(Shinzo Abe) ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था। चीन के खतरे को देखते हुए आबे जापानी सेना(Japanese Army) को भी मजबूत करने में जुटे हुए थे।

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। बता दें कि शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आई ताजा जानकारी के मुताबिक, वो अभी भी ठीक नहीं हैं। माना जा रहा है कि औपचारिक रूप से ऐलान कर वो अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

shinzo abe

गौरतलब है कि शिंजो आबे एक सप्‍ताह के अंदर दो बार हॉस्पिटल जा चुके हैं। श‍िंजो आबे के इस्‍तीफे की अटकलों के बीच जापान का शेयर बाजार धराशायी हो गया है। वहीं जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है लेकिन उनके लागातार हॉस्पिटल जाने से अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। अब बताया जा रहा है कि आबे अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे। फिलहाल उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है।

shinzo abe

बता दें कि गत सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है।

shinzo abe

उनकी पार्टी इन दिनों कई घोटालों से जूझ रही है। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था। चीन के खतरे को देखते हुए आबे जापानी सेना को भी मजबूत करने में जुटे हुए थे।

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक शिंज़ो आबे के इस्तीफ़े के बाद जापान के वित्त मंत्री तारो आसो केयर टेकर प्राइम मिनिस्टर बन सकते हैं। लेकिन  फिलहाल आगे नेतृत्व को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। आबे की पसंद देखें तो पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमिनो किशिडा भी रेस में हैं। वहीं पूर्व रक्षा मंत्री फ्यूमियो क्यूमा भी रेस में बताए जाते हैं।