newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine war live: यूक्रेनी राष्ट्रपति की दो टूक, हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे

Russia and Ukrain War: रूस ने अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उक्त प्रस्ताव को खारिज करवा दिया। उधर, भारत ने रूस के खिलाफ वोट देने से गुरेज ही किया था, लेकिन इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध आज यानी की मंगलवार को छठे दिन में दाखिल हो चुका है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट के हस्तक्षेप के बाद भी यूक्रेन को लेकर पुतिन के आक्रमक रूख में किसी भी प्रकार की नरमी देखने को नहीं मिल रही है। उधर, पुतिन को अपने रवैये को लेकर विश्व के एक धड़े की तरफ से आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति पर इन आलोचनाओं को कोई असर नहीं पड़ रहा है। विगत दिनों अमेरिका ने पुतिन के खिलाफ कदम उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव भी पेश किया गया था, लेकिन रूस ने अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उक्त प्रस्ताव को खारिज करवा दिया। उधर, भारत ने रूस के खिलाफ वोट देने से गुरेज ही किया था, लेकिन इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। अब ऐसी स्थिति में हम आपको दोनों ही देशों के बीच चल रहे अपडेट्स के बारे में विस्तार से बताए चलते हैं।

लाइव अपडेट्स

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। आज युद्ध का छठवां दिन है। इसी दौरान PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। दोनों के बीच टेलीफोनिक बात हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल से बात की। इस दौरान चार्ल्स मिशेल ने कहा कि खारकीव में अंधाधुंध रूसी हमलों में एक भारतीय छात्र की मौत के लिए मैंने पीएम मोदी से बात की। साथ ही अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में पूरी मदद कर रहे हैं।

यूक्रेन-रूस युद्ध अब काफी खतरनाक दौर में आ गया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर ज़ेलेंस्की ने मांग की है कि रूस को टेरेरिस्ट स्टेट के रूप में मान्यता दी जाए।

रूस और यूक्रेन की टेंशन के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रदेश सरकार की तरफ से कंट्रोल रूम बनाकर यूक्रेन से लाने में मदद की जा रही है। 1000 से ज्यादा बच्चे वहां फंसे हैं। 140 बच्चों को उनके घर तक पहुंचा दिया गया है। वहीं, कंट्रोल रूम की प्रभारी अदिति सिंह ने कहा कि, चार शिफ्ट में यहां पर काम होता है। परिजनों के फोन आते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो अपलोड हो रहे हैं, उनको तुरंत रिप्लाई किया जाता है।

इसके अलावा खबर यह भी है कि यूक्रेन को अतिशीघ्र ही यूरोपीय यूनियन की सदस्यता भी मिल सकती है।  यूक्रेन ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी।

वहीं, रूस के साथ चल रहे युद्ध के संंदर्भ में आज यानी की मंगलवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दो टूक कहा है कि हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब भी रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं। दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया के मुख्तलिफ मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की जुगत में जुटे रूस हर तरफ सोशल मीडिया कंपनियों के कहर का शिकार होना पड़ रहा है। बता दें कि अब रूस के रवैये से खफा हुए कई सोशल मीडिया कंपनियों की तरफ से कड़े संदेश प्रेषित किए जा चुके हैं। जंग के बीच गूगल ने बड़ा फैसला लिया है. इसमें RT,  Sputnik के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है।

खारकीव के Central square में मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को रूसी सेना ने उड़ा दिया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है।

रूसी सेना ने खारकीव में मौजूद सरकारी विभाग के हेडक्वॉर्टर (Central square Kharkiv) को भी मिसाइल से तबाह कर दिया है।