newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोविड-19 : स्पेन में सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य

अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार है। यहां के कुछ देशों ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य किया है।

नई दिल्ली। स्पेन में सोमवार से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने के मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है। बीबीसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज के हवाले से कहा, “सरकार अधिकतर परिवहन स्थानों पर 60 लाख मास्क वितरित करेगी, जबकि 70 लाख मास्क स्थानीय अधिकारियों को दिए जाएंगे।”

N95 Mask
स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके। एक सप्ताह पहले 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी।

corona medicine
अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार है। यहां के कुछ देशों ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य किया है। यूरोपीय देश इटली कोरोना की मार सहने वाला और इससे सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश बना है। इसके बाद क्रमश: ब्रिटेन और स्पेन का स्थान है।