newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brain Eating Amoeba: दक्षिण कोरिया में शख्स का दिमाग खा गया खतरनाक अमीबा, 10 दिन में हुई मौत

दक्षिण कोरिया की रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के मुताबिक शख्स ने कोरिया लौटने से पहले चार महीने थाईलैंड में बिताए थे। नेगलेरिया फावलेरी नाम का अमीबा साफ पानी, नदियों, तालाब और स्वीमिंग पूल्स में पाया जाता है। ये नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है।

सियोल। दक्षिण कोरिया में हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अमीबा ने शख्स की जान ले ली। इस अमीबा का जीव विज्ञान में नाम नेगलेरिया फावलेरी है। शख्स की मौत के बाद कोरिया की सरकार सतर्क हो गई है। हालांकि, इस बीमारी का प्रसार अन्य में छूने से नहीं होता है। जिस शख्स की मौत नेगलेरिया फावलेरी से हुई, उसकी उम्र 50 साल की थी। नेगलेरिया फावलेरी को ब्रेन ईटिंग अमीबा कहा जाता है। ये दिमाग को खा जाता है। जिसकी वजह से मौत होती है। कोरिया टाइम्स की खबर के मुताबिक नेगलेरिया फावलेरी से ग्रस्त शख्स 10 दिन पहले ही थाईलैंड से लौटा था।

naegleria fowleri Brain eating amoeba 1

दक्षिण कोरिया की रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के मुताबिक शख्स ने कोरिया लौटने से पहले चार महीने थाईलैंड में बिताए थे। नेगलेरिया फावलेरी नाम का अमीबा साफ पानी, नदियों, तालाब और स्वीमिंग पूल्स में पाया जाता है। ये नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है। शरीर में प्रवेश करने के बाद नेगलेरिया फावलेरी खून की धमनियों के रास्ते सीधे दिमाग में चला जाता है। नेगलेरिया फावलेरी दिमाग में पहुंचने के बाद वहां अपनी संख्या को बढ़ाना शुरू करता है। इसके बाद अमीबा मिलकर दिमाग को खाना शुरू कर देते हैं। जिससे जल्दी ही मरीज की जान पर बन आती है।

naegleria fowleri Brain eating amoeba 3

नेगलेरिया फावलेरी अमीबा की अकेली प्रजाति है, जिससे इंसान को खतरा होता है। ये अमीबा पूरी दुनिया में पाया जाता है। तैरने, गोताखोरी के दौरान पानी नाक में जाने से ब्रेन ईटिंग अमीबा शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसके लक्षणों में सिरदर्द, उल्टियां होना, नाक के रास्ते खून बहना वगैरा हैं। इसके अलावा मरीज बेहोशी की हालत में पहुंच जाता है। जल्दी पता लग जाने के बाद भी इसका निदान करीब करीब असंभव होता है। इलाज शुरू होने से पहले ही अमीबा तेजी से दिमाग को काफी हद तक खा जाता है।