newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine War: क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस? 500 साल पहले की गई भविष्यवाणी में हुआ खुलासा

Russia Ukraine War: नास्त्रेदमस में रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी आज से 500 साल पहले ही कर दी थी। उन्होंने इस भीषण युद्ध को लेकर अपनी किताब में भविष्यवाणी की थी। अब तक नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं

नई दिल्ली। नास्त्रेदमस (Nostradamus) का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। अक्सर उनके फ्यूचर Prediction यानी भविष्यवाणियां चर्चा में रहती है। अब तक नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। साल 2022 को लेकर भी उन्होंने कई भविष्यवाणियां की थी। जो अब सच साबित होती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, नास्त्रेदमस में रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी आज से 500 साल पहले ही कर दी थी। उन्होंने इस भीषण युद्ध को लेकर अपनी किताब में भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस का जन्म जर्मनी में 14 दिसंबर 1503 को हुआ था और 2 जुलाई 1566 में उनकी मृत्यु हो गई थी। नास्त्रेदमस केवल भविष्यवक्ता ही नही, डॉक्टर और शिक्षक भी थे। ये प्लेग जैसी बिमारियों का इलाज करते थे। इन्होने ने अपनी कविताओं के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का वर्णन किया था। इस युद्ध को लेकर उन्होंने लिखा था कि ‘यूरोप का एक देश पूरी दुनिया को अपनी शक्ति से प्रभावित करने की कोशिश करेगा और इसके लिए वो अपनी सीमा से सटे छोटे देशों से युद्ध करेगा। अपनी किताब में उन्होंने आगे लिखा था, ‘इस युद्ध में हजारों लोग मारे जाएंगे और बहुत लोग अपने घर छोड़कर दूसरे देश भागने पर मजबूर हो जाएंगे।’

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि  ‘उस देश का शासक जंग जीतने के लिए परमाणु बम के इस्तेमाल के बारे में सोच सकता है, मगर लाखों लोगों की जान की परवाह करते हुए वो जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी रखेगा और उस देश पर कब्जा जमा लेगा।’

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कभी गलत साबित नहीं हुई। रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच अब नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी भी सच साबित होती नजर आ रही है। इससे पहले हिटलर के शासन, द्धितीय विश्व युद्ध, 9/11 आतंकी हमला और फ्रांस क्रांति को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो सटीक साबित हुई थीं।