newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aamir Marriage: 31 साल छोटी लड़की से शादी कर चर्चा में आए आमिर ने अक्षय कुमार पर किया ऐसा ट्वीट, पढ़कर दंग रह गए फैंस

Aamir Marriage: सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने महज 18 साल की लड़की से बीते दिनों निगाह किया था। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर दी।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) के सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसके पीछे की वजह है उनकी शादी। अब आप ये सोच रहे होंगे की शादी तो हर कोई करता है, लेकिन इतने दिनों तक सुर्खियों में कोई कैसे बना रह सकता है। तो चलिए अब हम आपको जनाब की शादी और उनके सुर्खियों में रहने की वजह भी बता देते हैं। दरअसल, सांसद की ये कोई पहली शादी नहीं है, ये उनकी तीसरी शादी है। वो पहले भी दो बार शादी कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने तीसरी शादी की है। बता दें कि, उन्होंने खुद से 31 साल छोटी लड़की को अपनी बेग़म बनाया है।

सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने महज 18 साल की लड़की से बीते दिनों निगाह किया था। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर दी।

सांसद ने खिलाड़ी से की खुद की तुलना

शादी के बाद आमिर लियाकत दूसरे कारण से चर्चा में हैं। दरअसल, अब सांसद ने खुद की तुलना बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें एक तरफ अक्षय कुमार तो दूसरी ओर आमिर लियाकत नजर आ रहे हैं। आमिर लियाकत ने अक्षय कुमार को टैग करते हुए युजर्स से पूछा, “दोनों में से कौन बेस्ट है?” उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

दूसरी पत्नी ने सोशल मीडिया पर खोला चिट्ठा

लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस टूबा आमिर ने भी बुधवार को ही सोशल मीडिया पर पति से तलाक का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि, दोनों पिछले 14 महीनों से अलग रह रहे हैं। ये इस बात का सबूत है कि हम एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने आगे लिखा, “ये मेरे लिए कितना मुश्किल था, मैं इसे नहीं बयां कर सकती। मैं अल्लाह पर भरोसा करती हूं और आप सभी से अपील करती हूं कि आप मेरे फैसले का सम्मान करें।”