newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Guinness World Record: UN मुख्यालय में PM मोदी ने दिखाया योग का दम, बना डाला दुनिया का सबसे अनोखा ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Guinness World Record: दुनियाभर के लोग इस मौके पर पीएम मोदी के भाषण को सुन रहे थे। खास बात ये थी कि ये योग कार्यक्रम UN के नॉर्थ लॉन के गार्डन में किया गया। इसमें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम, शेफ विकास खन्ना, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर,फाल्गुनी शाह जैसी दुनिया की बड़ी बड़ी नामचीन हस्तियां शामिल हुई।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 21 जून, 2023 को संयुक्त राष्ट्र मुखालय में विश्व आरोग्य और स्वास्थ्य के उत्सव के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक देशों के व्यक्तियों का जमावड़ा रहा। आज भारत की शक्ति का लोहा सम्पूर्ण विश्व मान रहा है। अमेरिका में मोदी मैजिक देख पाकिस्तान चीन से लेकर भारत में विपक्षी नेताओं में भी खौफ पैदा हो गया है। लेकिन आज अमेरिका में जो योग की ताकत दुनिया को दिखाई दी वो कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण है इसका अंदाज आप ऐसे लगा सकते हैं कि इस दिन के साथ एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाया। उन्होंने योग के सार पर अत्यधिक जोर दिया, दुनिया को एकता का पाठ पढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “योग का अर्थ है, एकता, दुनिया को एक साथ लाना। मुझे याद है मैंने यहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।, योग भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है, इसपर किसी का एकाधिकार नहीं है, किसी का कॉपी राइट नहीं है, न ही किसी का कोई पेटेंट है। योग दुनिया की भलाई के लिए है।”

गौर करने वाली बात ये है कि दुनियाभर के लोग इस मौके पर पीएम मोदी के भाषण को सुन रहे थे। खास बात ये थी कि ये योग कार्यक्रम UN के नॉर्थ लॉन के गार्डन में किया गया। इसमें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम, शेफ विकास खन्ना, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर,फाल्गुनी शाह जैसी दुनिया की बड़ी बड़ी नामचीन हस्तियां शामिल हुई।