newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Putins Secret Girlfriend: पुतिन की सीक्रेट Girlfriend के लिए युद्ध क्यों बना मुसीबत

Putins Secret Girlfriend: पुतिन के निजी जीवन से लेकर उनके Lifestyle तक हर बात पर लोग चर्चा कर रहे हैं। इस बीच खबर आई कि पुतिन की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा रूस और यूक्रेन युद्ध में फंस गई हैं। तो कौन हैं पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रैंड मानी जाने वाली अलीना कबाइवा और क्यों उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है, बताएंगे आपको इस खबर में।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब काफी लंबा खिंचता नजर आ रहा है। जंग की वजह से जमीन पर स्थिति और खराब होती जा रही है। तीसरे विश्व युद्ध के बादल लगातार मंडरा रहे हैं, यूक्रेन में रूसी सेना लगातार हमले कर रही है, तो वहीं यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। इस युद्ध का क्या परिणाम होगा, ये काफी हद तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूख पर निर्भर करता है। यही वजह है कि इस युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पुतिन के निजी जीवन से लेकर उनके Lifestyle तक हर बात पर लोग चर्चा कर रहे हैं। इस बीच खबर आई कि पुतिन की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा रूस और यूक्रेन युद्ध में फंस गई हैं। तो कौन हैं पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रैंड मानी जाने वाली अलीना कबाइवा और क्यों उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है, बताएंगे आपको इस खबर में।

putin 3

अलीना कबाइवा को स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग

दरअसल, कहा ये जा रहा है कि अलीना स्विट्ज़रलैंड में छिपी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा स्विट्जरलैंड में किसी सुरक्षित जगह पर रह रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब लोगों ने अलीना को स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग की है। स्विट्जरलैंड में कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि अलीना को देश से बाहर निकाला जाए। अलीना के तीन बच्चे हैं जिनके पिता पुतिन हैं। अलीना ने एक खिलाड़ी के तौर पर कई मेडल जीते हैं, लेकिन अब वो रूस-यूक्रेन जंग में फंस गई हैं। स्विट्जरलैंड के लोगों का कहना है कि अलीना का रिश्ता पुतिन से है इसलिए उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। लोगों कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन को जंग में धकेला है।

putinnn

पुतिन ने परिवार को भेजा था स्विट्जरलैंड 

इससे पहले साल 2018 में अलीना को उस वक्त देखा गया था जब वो गर्भवती थीं। जानकारों का कहना है कि रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुतिन ने अपने परिवार को स्विट्जरलैंड भेजा है। एक सफल जिमनास्ट रह चुकी अलीना ने ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा उन्होंने 14 विश्व चैंपियनशिप और 25 यूरोपीय चैंपियनशिप में भी जीत हांसिल की है। खेल से रिटायर होने के बाद वो राजनीति में आ गईं और इसके बाद पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बन गईं।

putin

साल 2008 में पहली बार व्लादिमीर पुतिन का नाम अलीना से जुड़ा था। तब मॉस्को से प्रकाशित होने वाले एक अखबार ने इस तरह का दावा किया था। साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक हो गया था। इसके बाद अलिना को ‘रूस की फर्स्ट लेडी’ माना जाने लगा लेकिन तब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर होने से इंकार कर दिया था।