newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in US: अमेरिका में रखा जा रहा पीएम मोदी के खाने का खास ख्याल, लंच में परोसा गए पीएम के फेवरेट व्यंजन

PM Modi in US: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को पीएम मोदी के लिए खास खाने का इंतजाम किया। लंच में पीएम मोदी के लिए  मसाला चाय, खिचड़ी, समोसा और आम का हलवा परोसा गया

नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम का आज अमेरिका में आखिरी दिन है। पीएम मोदी के चार दिन के अमेरिकी दौरे में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। पीएम मोदी अमेरिकी संसद को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अमेरिका ने भी पीएम मोदी के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। शुक्रवार को पीएम मोदी के लिए खास खाने का इंतजाम  किया गया। उनके लिए पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी के लिए किन खास व्यंजनों का इंतजाम किया गया।

परोसा गया खास व्यंजन

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को पीएम मोदी के लिए खास खाने का इंतजाम किया। लंच में पीएम मोदी के लिए  मसाला चाय, खिचड़ी, समोसा और आम का हलवा परोसा गया। लंच में पीएम मोदी की फेवरेट चीजों का बहुत ख्याल रखा गया। खिचड़ी और आम का हलवा पीएम मोदी के फेवरेट व्यंजन हैं, जिन्हें वो भरपेट और खुशी से खाते हैं। पीएम मोदी के लिए खास व्यंजन शेफ मेहरवान ईरानी ने बनाए थे।

pm modi

काफी फेमस है शेफ मेहरवान ईरानी

बता दें कि शेफ मेहरवान ईरानी काफी फेमस शेफ हैं। अमेरिका में उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। अमेरिका में उनका एक रेस्टोरेंट भी है। उन्होंने अमेरिका में भारतीय खाने को नई पहचान दी है। मेहरवान ईरानी मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं, हालांकि 20 साल की उम्र में वो भारत छोड़कर अमेरिका आ गए थे और यही से भारतीय खाने को नई पहचान दी। उनके भारतीय खाने के दीवानों की कमी अमेरिका में नहीं है। लोग दूर-दूर से उनके हाथ का बना भारतीय खाना खाने के लिए आते हैं।