newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shark Attack: समुद्र में तैरते शख्स को जिंदा निगल गई शार्क, वीडियो देख सन्न रह गए लोग

Shark Attack: हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि, साल 1963 के बाद सिडनी में यह पहला घातक शार्क हमला था। इससे पहले 1963 में भी ऐसी ही घातक घटना सामने आई थी।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है। लेकिन आज जिस वीडियो की बात हम आपसे करने जा रहे हैं, वो वीडियो कोई छोटा-मोटा वीडियो नहीं है। उसे देखकर यकीनन आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के ‘लिटिल बे’ बीच का है, जहां 13 फिट की शार्क ने समुद्र में तैर रहे एक शख्स को अपना निवाला बना लिया। किसी भी खतरे से बेखबर तैराक सिडनी की खाड़ी में तैरते हुए थोड़ा आगे निकल गया था, उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि वो इतना आगे जा चुका था जहां से अब कभी वापस नहीं आ पाएगा।


समुद्र में विशाल सफेद शार्क के आक्रामक तेवर देखकर लोग सिहर उठे। वहीं खड़े एक शख्स ने पूरे मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे विशालकाय शार्क ने अपने पैने जबड़े से उसके शरीर को चीरकर दो हिस्सों में बांट दिया फिर उसके कुछ हिस्सों को काट खाया। हादसे के बाद समंदर का पानी खून से लाल हो गया था। शार्क से पीछा छुड़ाने के लिए तैराक ने लाख कोशिशें की, मगर अंत में शार्क के दांतों तले वो जिदंगी की जंग हार गया। शार्क के मुंह में तैराक के शरीर के टुकड़े थे। समंदर किनारे खड़े लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर बुरी तरह सहम गए।

हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि, साल 1963 के बाद सिडनी में यह पहला घातक शार्क हमला था। इससे पहले 1963 में भी ऐसी ही घातक घटना सामने आई थी।