newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Love Story: नौकर से ही प्यार कर बैठी मालकिन, लोगों के विरोध के बीच की शादी, खूब हो रहे इस पाकिस्तानी लव स्टोरी के चर्चे

Love Story: आज हम आपके लिए एक ऐसी प्यार की सच्ची कहानी लेकर आए हैं जिसके चर्चे इस वक्त दुनियाभर में मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए हो रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी पूरी लव स्टोरी एक यूट्यूब चैनल को भी बताई है जो अब काफी वायरल हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है उनकी प्रेम कहानी

नई दिल्ली। प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं है। यूं तो हमें कहीं भी जाते-आते कई लोग ऐसे मिलते हैं जो देखने में अच्छे होते हैं और हमें उन पर क्रश भी हो जाता है। आप में से भी बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें कोई न कोई सेलेब्स जान से ज्यादा प्यारा होगा लेकिन ये प्यार एक बार को भुलाया जा सकता है लेकिन क्या कभी आपको ऐसा प्यार हुआ है जिसके लिए आप पूरी दुनिया के खिलाफ हो जाए। ऐसा प्यार जिसके आगे आपको कुछ न नजर आए, ऐसा प्यार जो आपके लिए सब कुछ बन जाए…अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी प्यार की सच्ची कहानी लेकर आए हैं जिसके चर्चे इस वक्त दुनियाभर में मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए हो रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी पूरी लव स्टोरी एक यूट्यूब चैनल को भी बताई है जो अब काफी वायरल हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है उनकी प्रेम कहानी

owner and servant

रिपोर्ट के मुताबिक, ये लव स्टोरी एक मालकिन और नौकर की है। जो कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि नाजिया घर में अकेले ही रहती थीं। ऐसे में उन्हें एक भरोसेमंद नौकर की तलाश थी। नाजिया ने कुछ समय पहले घर के काम के लिए एक नौकर को रखा जिसका नाम सूफियान था। सूफियान के बारे में नाजिया को किसी दोस्त ने बताया था। ऐसे में नाजिया ने सूफियान को 18 हजार प्रति महीने की सैलरी पर रखा।

सादगी और साफ दिल से हुआ प्यार

सूफियान से प्यार होने की वजह बताते हुए नाजिया ने कहा कि उन्हें (सूफियान) को लेकर लोगों ने जिस तरह से तारीफ की थी, वो उससे भी बहुत ज्यादा अच्छा है। नाजिया ने बताया कि कुछ ही दिन साथ रहने के बाद सूफियान की आदत, व्यवहार और सोच से उन्हें प्यार होने लगा। सूफियान सबकी इज्जत करते हैं और सादगी को पसंद करता है। सूफियान की यही आदतों ने मुझे उससे प्यार करने पर मजबूर कर दिया। नाजिया आगे बताती है कि कुछ समय तक उन्होंने अपने प्यार को दबाए रखा लेकिन एक दिन उन्होंने सूफियान को प्रपोज करने का मन बनाया।

owner and servant

मालकिन का इजहार को सुनकर हैरान रह गया था सूफियान

नाजिया ने बताया कि जब उन्होंने हिम्मत करके सूफियान को प्रपोज किया तो पहले तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। प्रपोजल सुनते ही सूफियान के जैसे होश ही उड़ गए थे लेकिन कुछ मिनटों बाद सूफियान ने प्रपोजल का जवाब ‘आई लव यू टू’ में दिया। प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अब वो अपने शौहर के साथ बहुत खुश हैं। नाजिया ने बताया कि सूफियान उनका पूरा ध्यान रखते हैं, मेरे लिए खाना बनाते हैं, बीमार होने पर मेरी देखभाल करते हैं। नाजिया अब जहां सूफियान को अपना सलमान खान कहती हैं, तो सूफियान उन्हें अपनी कटरीना कैफ कहते हैं।

marriage

लोगों ने किया विरोध, पर नहीं छोड़ा साथ

नाजिया ने ये भी बताया कि जब उनके और सूफियान के बारे में लोगों को पता चला तो इसके लिए लोगों ने उन्हें काफी ताने सुनाए। लोगों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन वो दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहे। लोगों के खूब विरोध करने के बाद भी दोनों ने शादी की और अब खुशी जीवन बिता रहे हैं।