newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा समस्या बड़ी है, यह मुश्किल समय है

भारत और चीन के बीच 15 जून की रात को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बेहद बढ़ गया है। अब ट्रंप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह मुश्किल समय है।

वॉशिंगटन। भारत और चीन के बीच 15 जून की रात को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बेहद बढ़ गया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर जारी तमान को खत्म करने के लिए अमेरिका, भारत और चीन से बात कर रहा है।

यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “यह मुश्किल समय है। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से भी बात कर रहे हैं। वहां (भारत-चीन के बीच) पर बड़ी समस्या है।” वहीं, भारत और चीन के बीच स्थिति के आकलन को लेकर पूछे गए सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वह आमने-सामने आ गए हैं। हम देखेंगे कि क्या हो सकता है। हम कोशिश करेंगे और उन्हें इस संकट से बाहर निकलने में मदद करेंगे।”

India-China-relations

 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत से लगती सीमा पर तनाव ‘‘भड़काने’’ और रणनीतिक दक्षिण चीन सागर में सैन्य तैनाती को लेकर चीनी सेना की आलोचना की है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को ‘‘शरारती’’ तत्व करार दिया है। चीन सरकार पर तीखा हमला करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ”चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ नाटो जैसे संस्थानों के जरिए स्वतंत्र विश्व बनाने के लिए की गई सभी प्रगति को नष्ट करना चाहती है और बीजिंग की सुविधा के अनुसार नए नियम-शर्त अपनाना चाहती है।”

mike pompio

आपको बता दें कि इससे पहले पोम्पिओ ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों की जान जाने पर भाारत के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।