newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine crisis Live: रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ EU का बड़ा एक्शन, यूरोप में पुतिन की संपत्ति करेगा जब्त

Russia-Ukraine crisis Live: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 316 जख्मी हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है।

नई दिल्ली। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मच गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा जमाने की तैयार कर चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 316 जख्मी हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है।

अपडेट-

यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईयू ने यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है।

चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 25 फरवरी की शाम को रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति पुतिन के पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के प्रति फिर एक बार आभार जताया और रूसी एथलीटों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी। पुतिन ने शीतकालीन ओलंपिक के सफल आयोजन और चीनी प्रतिनिधि मंडल के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। बातचीत में दोनों नेताओं ने मुख्यत: हालिया यूक्रेन परिस्थिति पर विचार-विमर्श किया। पुतिन ने यूक्रेन सवाल पर रूस के रुख और पूर्वी यूक्रेन में रूस की विशेष सैन्य कार्रवाई का परिचय दिया। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और नाटो लम्बे अरसे से रूस के उचित ख्याल पर ध्यान नहीं देते हैं, बार-बार वचनों का उल्लंघन कर रूस की सामरिक अंतिम रेखा की चुनौती देते हैं। रूस यूक्रेन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करने को तैयार है।

putin and jinping
शी जिनपिंग ने कहा कि हाल में पूर्वी यूक्रेन की परिस्थिति में भारी परिवर्तन आए हैं, जिसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा है। चीन यूक्रेन सवाल के तथ्य के मुताबिक अपना रुख तय करेगा। सब को शीत युद्ध की विचारधारा त्यागना चाहिए, विभिन्न देशों के उचित ख्याल को महत्व देकर इनका सम्मान करना चाहिए। चीन रूस द्वारा यूक्रेन के साथ वार्ता के जरिए समस्या का हल करने का समर्थन करता है। चीन विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है। चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सिद्धांत का पालन करने का बुनियादी रुख कभी नहीं बदलता है।

अमेरिकी खुफिया विभाग ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हवाईअड्डे को जब्त करने और सरकार गिराने की रूस की योजना को लेकर चेतावनी जारी की है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के आंतरिक या गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने कहा कि शुक्रवार युद्ध का ‘सबसे कठिन दिन’ होगा, क्योंकि रूस चेर्निहाइव से – राजधानी के उत्तर-पूर्व में – और इवांकीव – उत्तर-पश्चिम में – कीव को घेरने के लिए प्रयास करेगा, जहां राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अभी छिपे हुए हैं।

यूक्रेन के 18 टैंक नष्ट किए- रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि, उसने यूक्रेन के 18 टैंक तबाह कर दिए हैं। इसके अलावा 7 रॉकेट सिस्टम खराब किए गए हैं और 41 मोटर व्हीकल को नष्ट किया गया है।

कीव के पास यूक्रेन ने उड़ाया पुल

रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक पहुंच चुकी है। ऐसे में रूसी सैनिकों को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन की सेना ने एक पुल को तबाह कर दिया है। हालांकि कुछ रूसी सैनिक राजधान में घुस चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए तमिलनाडु के सीएम का ऐलान

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को प्रदेश सरकार अपने खर्च पर वापस भारत लाएगी।

रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा- यूक्रेन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की कहा कि, रूसी सैनिकों को देश की अधिकांश दिशाओं में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।


PIC: डर के साथ राजधानी कीव में दिन बिता रहे लोग

भारतीयों को निकालने के लिए MEA हेल्पलाइन नंबर

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

रूस ने यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु प्लांट पर जमाया कब्जा

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार, मायखाइलो पोडोलीक ने बताया कि रूसी सैनिकों ने चेरनोबिल परमाणु प्लांट पर कब्जा कर लिया है, जो दुनिया की सबसे खराब परमाणु दुर्घटनाओं में से एक है। यह संयंत्र यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 60 मील (97 किमी) उत्तर में स्थित है।

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूस ने दागी मिसाइल

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूसी मिसाइल आकर गिरी है। इसमें वहां मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है।

रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने के विरोध में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में लोगों ने किया प्रदर्शन। प्रदर्शन में शामिल 1,600 से रूसियों को हिरासत में लिया गया है।

रॉकेट हमले पर आया यूक्रेन के विदेश मंत्री का बयान


यूक्रेन का दावा- कीव में हुए छह धमाके

यूक्रेन पर हमले के विरोध में वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। अमेरिका के वाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शनकारी कई घंटों तक जमा रहे।