newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Joe Biden Slipped: बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, देखिए Video

जो बाइडेन इतनी उम्र के बाद भी लगातार ये कहते रहते हैं कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि, उनको डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दोबारा इस पद के लिए खड़े करने का कोई एलान अब तक नहीं किया गया है। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

वॉरसॉ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए। ये घटना पोलैंड के वॉरसॉ में हुई। बाइडेन अपने विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त अचानक फिसल गए। उन्होंने मौके पर खुद को संभाल लिया, वरना लुढ़ककर नीचे आ जाते। इससे बाइडेन को गंभीर चोट लगती। बाइडेन इससे पहले भी साइकिल चलाते और विमान में चढ़ते वक्त गिर चुके हैं। बाइडेन बीते दिनों यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर गए थे। इसी दौरान हादसा होने से बचा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइडेन की उम्र 78 साल है। इसके बाद भी वो सामाजिक जीवन में काफी एक्टिव रहते हैं। देखिए वॉरसॉ में जो बाइडेन का विमान की सीढ़ियों पर गिरने का वीडियो।

जो बाइडेन अपनी अन्य गलतियों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बाइडेन कई बार भाषण देते वक्त गलतियां कर चुके हैं। यूक्रेन की जंग को एक बार वो इराक पर अमेरिकी हमला बताकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गए थे। तब लोगों ने इराक पर हुए हमले के कारण अमेरिका को जमकर कोसा था। बाइडेन इसके अलावा भी हवा में हाथ मिलाने की घटनाओं की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। लोग चर्चा करते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या भूत दिखते हैं?

Biden

जो बाइडेन इतनी उम्र के बाद भी लगातार ये कहते रहते हैं कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि, उनको डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दोबारा इस पद के लिए खड़े करने का कोई एलान अब तक नहीं किया गया है। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में बाइडेन की बढ़ती उम्र, भाषणों में गलतियां और आए दिन गिर जाने की घटनाएं सोशल मीडिया यूजर्स के लिए तंज कसने का मौका भी देती हैं। इस बार भी यूजर्स ने अपने अंदाज में बाइडेन पर तंज कसा है। ऊपर दिए गए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में आप उन कमेंट्स को पढ़ सकते हैं।