newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 8 अन्य घायल

न्यूजहैम के अनुसार, कुल नौ लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जिसमें आठ पुरुष और एक महिला शामिल है। घायलों में से ही एक को मृत घोषित किया जा चुका है, जबकि दो गंभीर हालत में हैं। वहीं बाकी घायल खतरे से बाहर हैं। डीसी पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

नई दिल्ली। वाशिंगटन डी.सी. में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। गोलीबारी की घटना रविवार को 14 स्ट्रीट और स्प्रिंग रोड पर हुई। डीसी पुलिस प्रमुख पीटर न्यूजहैम ने एक प्रेस ब्रीफ में यह जानकारी दी।

Police
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि तीन लोगों में से दो लंबी बंदूकों के साथ और एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ था, जिन्होंने लोगों के एक समूह पर निशाना बनाकर गोलीबारी को अंजाम दिया।

gun fire shoot