newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से मिले शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के प्रधानमंत्री होंगसन से मुलाकात की। इस अवसर पर शी जिनपिंग ने कहा कि चीन को विश्वास है कि चीन नए कोरोना वायरस निमोनिया के मुकाबले में विजय पा सकेगा, इसके साथ ही इस युद्ध में विजय पाने में चीन सक्षम भी है।

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के प्रधानमंत्री होंगसन से मुलाकात की। इस अवसर पर शी जिनपिंग ने कहा कि चीन को विश्वास है कि चीन नए कोरोना वायरस निमोनिया के मुकाबले में विजय पा सकेगा, इसके साथ ही इस युद्ध में विजय पाने में चीन सक्षम भी है।

हुन सेन ने कहा कि उन्होंने इसलिए इस खास वक्त चीन की यात्रा की, जिसका मकसद चीन सरकार और जनता के महामारी रोकथाम कार्य का कंबोडिया सरकार और जनता का समर्थन प्रकट करना है। कंबोडिया चीन के साथ सहयोग करेगा और चीन के साथ कंबोडिया-चीन साझे हित वाले समुदाय का निर्माण करेगा।

China President Xi Jinpingशी जिनपिंग ने जोर दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार अपने देश की जनता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति जिम्मेदार रुख अपनाकर महामारी की रोकथाम की हरसंभव कोशिश की है। शी जिनपिंग ने जोर दिया कि नये साल में चीन कंबोडिया के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही को बरकरार रखेगा और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की कोशिश करेगा।

Prime Minister Hongsonहुन सेन ने मुलाकात में कहा कि चीन के कठिन वक्त पर कंबोडिया की जनता चीनी जनता के साथ है। दोनों सच्चे दोस्त हैं। कंबोडिया चीन के साथ सामान्य सहयोग व आवाजाही करेगा और द्विपक्षीय साझे हित वाले समुदाय की रचना करेगा।