newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Friday Tips: शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं अभी जान लें

Friday Tips: शनिवार शनि भगवान और रविवार सूर्य देव का दिन हैं। इस दिन भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार अपने पसंदीदा भगवान की उपासना कर उनके लिए व्रत रखते हैं। आइए हम आपको शुक्रवार के व्रत रखने का फायदा और उपाय के बारे में बताते हैं।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर दिन कोई ना कोई त्योहार या व्रत होता हैं। हिंदू धर्म के अनुसार हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित हैं। अगर हम सोमवार की बात करें तो इस दिन को भगवान शिव को समर्पित किया गया हैं, वहीं मंगलवार हनुमान जी को तो बुधवार गणेश भगवान, गुरुवार विष्णु जी, शुक्रवार लक्ष्मी मां और संतोषी मां के नाम तो वहीं शनिवार शनि भगवान और रविवार सूर्य देव का दिन हैं। इस दिन भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार अपने पसंदीदा भगवान की उपासना कर उनके लिए व्रत रखते हैं। आइए हम आपको शुक्रवार के व्रत रखने का फायदा और उपाय के बारे में बताते हैं-

शुक्रवार के दिन क्या करें-

  • शुक्रवार को व्रत रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं, साथ ही उनका पूरा-पूरा आशीर्वाद मिलता हैं।
  • मां लक्ष्मी और शुक्र भगवान गंदगी में वास नहीं करते और मां लक्ष्मी ही क्यों कोई भी भगवान गंदगी में रहना पसंद नहीं करते हैं।
  • शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबन्धित रखता हैं इसलिए कहा जाता हैं कि  इस दिन सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना और सफेद खाना खाना काफी अच्छा साबित होता हैं।
  • सफेद कपड़ा पहनने के साथ सफेद रंग का दान करना भी काफी अच्छा होता हैं।
  • आटा और चीनी इस दिन चींटी को खिलाना काफी शुभ माना जाता हैं। इससे घर में धन की कमी कभी नहीं होती हैं।

शुक्रवार के दिन क्या ना करें-

  • अगर आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आज के दिन प्राॅपर्टी से जुड़ी चीजों का काम करने से बचें।
  • आज के दिन रसोई घर से जुड़ी किसी भी चीज को खरीदने से बचे।
  • शुक्रवार को पैसे के लेन-देन से भी दूरी बनाए।
  • आज के दिन किसी को भी शक्कर, आटा ना दें, घर से सुख-समृद्धि चली जाती हैं।