newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Basant Panchmi 2021: बसंत पंचमी कल, यहां पढ़ें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Basant Panchmi 2021: हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 16 फरवरी को पड़ रही है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन माता सरस्वती (Goddess Saraswati) की पूजा-अर्चना की जाती है।

नई दिल्ली। हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 16 फरवरी को पड़ रही है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन माता सरस्वती (Goddess Saraswati) की पूजा-अर्चना की जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है। इस दिन को श्री पञ्चमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी की कुंडली में विद्या बुद्धि का योग नहीं है या फिर पढ़ाई और शिक्षा में बाधा आ रही हो तो इस दिन मां शारदा की पूजा करनी चाहिए। सरस्वती पूजन के बाद सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा और बाद में रति और कामदेव की पूजा करने से भी विशेष फल मिलता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि प्रारंभ – फरवरी 16, 2021 को सुबह 3 बजकर 36 मिनट

पंचमी तिथि समाप्त – फरवरी 17, 2021 को सुबह 5 बजकर 46 मिनट

बसंत पंचमी महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन बह्माजी ने मां सरस्वती की उत्पत्ति की थी, इसलिए इसे बसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता और बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा से ज्ञान की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। साथ ही बसंत पंचमी के दिन से भी बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आज के दिन पूरे विधि-विधान से जो भी मां सरस्वती की पूजा करता है तो मां प्रसन्न होती हैं।