newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर कर लें ये उपाय, अकाल मुत्यु से लेकर कुंडली के सारे दोष होंगे समाप्त

नई दिल्ली। आज सोमवार, 21 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जा रही है। नाग पंचमी का हिन्दू धर्म में खास महत्व होता है। ये दिन नाग देवता को समर्पित होता है ऐसे में इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है। नाग देव की पूजा के साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता …

नई दिल्ली। आज सोमवार, 21 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जा रही है। नाग पंचमी का हिन्दू धर्म में खास महत्व होता है। ये दिन नाग देवता को समर्पित होता है ऐसे में इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है। नाग देव की पूजा के साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। नाग देव धन के देवता कहे जाते हैं ऐसे में इस दिन उनकी पूजा से लोगों को धन-समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। वैसे तो नाग पंचमी अपने आप में खास है लेकिन सोमवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वो इसलिए क्योंकि देवों के देव महादेव नाग को अपने गले में लपेट कर रखते हैं। नाग शिव के गढ़ हैं ऐसे में इस दिन भोलेनाथ की भी पूजा की जाती है।

Nag Panchami 2023

नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा के साथ ही कई उपाय भी किए जाते हैं जिससे व्यक्ति को अकाल मृत्यु और कुंडली में सभी दोषों से राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जो आपको नाग पंचमी पर जरूर करने चाहिए…

Nag Panchami 2023

नाग पंचमी पर जरूर करें ये उपाय

  • अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष या राहु-केतु दोष है तो आपके लिए नाग पंचमी का दिन काफी खास है। इस दिन आप किसी मंदिर में जाएं और वहां भगवान श्री कृष्ण के पास एक मोर पंख रख दें।
  • आप नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए एक चांदी के बने नाग-नागिन के जोड़े को किसी शिव मंदिर में भी चढ़ा सकते हैं।

Nag Panchami 2023

  • अगर आप राहु-केतु से परेशान हैं तो आज के दिन आप राहु यंत्र को नदी में प्रवाहित करें। इससे आपको लाभ होगा।
  • कालसर्प दोष और राहु केतु से अगर आप एक साथ छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज किसी शिव मंदिर में जाएं और वहां रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करना इस दिन शुभ होता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।